Republic Day Slogans 2024, Nare, Quotes in Hindi 2024: हर साल 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस (Republic Day) मनाया जाता है। इस साल भारत आज अपना 75वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। गणतंत्र दिवस (Republic Day 2024) को भारत में राष्ट्रीय पर्व के तौर पर मनाया जाता है।आज के दिन देशभर में जश्न का माहौल है। आजादी की लड़ाई लड़ने वाले स्वत्रंता सेनानियों ने कई नारे दिए हैं, जो आज भी अमर है। आज हम आपके साथ कुछ ऐसे ही नारे शेयर कर रहे हैं, जो आपके अंदर देशभक्ति का जोश भर देंगे। यहां देखें देशभक्ति जगाने वाले जोशीले नारे।
Republic Day Slogans in Hindi
1. सरफरोशी की तमन्ना अब हमारे दिल में है।
2. स्वराज्य हमारा जन्मसिद्ध अधिकार है।
3. विजयी विश्व तिरंगा प्यारा।

Republic Day Slogans.
4. सारे जहाँ से अच्छा, हिंदुस्तान हमारा।
5. तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा।
6. 26 जनवरी के दिन हुआ था नवभारत का आरंभ, पूर्ण स्वतंत्रता प्राप्त करके भारत ने तोड़ा था अंग्रेजी हुकूमत का दंभ।

slogan.
7. 26 जनवरी को मिला भारत को गणतंत्र का वरदान, इसीलिए है गणतंत्र दिवस का यह दिन बहुत महान।
8. आओ मिलकर सबको समझाएं गणतंत्र दिवस का अर्थ, समाज को बनाएं शक्तिशाली और लोगों को बनाए समर्थ।
9. गणतंत्र दिवस डालता है भारत में नये प्राण, इसके बिना लोकतंत्र हो जायेगा निष्प्राण।

Slogans on Republic Day.
10. गणतंत्र दिवस है हमारे दिलों के काफी पास, इसलिए यह राष्ट्रीय पर्व है हमारे लिए काफी खास।
11. संविधान से ही भारत बना गणतंत्र, इसके ही कारण हर व्यक्ति जीवन जीता है स्वतंत्र।
12. गणतंत्र दिवस जब आता है, भारत विश्व को अपनी शक्ति दिखलाता है।
13. गणतंत्र दिवस आया है, राष्ट्रभक्ति और प्रेम का दिन लाया है।

Republic Day 2024 deshbhakti slogans.
14. गणतंत्र दिवस का दिन है सुहाना, इस दिन संविधान की बातों को हमें होगा अपनाना।
15. 26 जनवरी को मिली थी भारत को गणतंत्र की शक्ति, क्योंकि संविधान वह है जो हमे देती है आजादी की अभिव्यक्ति।
16. चलो देशभक्ति के गीत गाते हैं, गणतंत्र दिवस का ये पर्व मनाते हैं।
17. सर उठा के कहता हूँ मै अभिमान से, चलो गणतंत्र दिवस मनाये हम शान से।
18. भारत माता सबसे प्यारी सबसे ऊँची इसकी शान, गणतंत्र दिवस पर शीश झुका कर हम करते इसका सम्मान।

Deshbhakti slogans.
19. सभी धर्म अब एक हो जाएँ, ख़ुशी ख़ुशी गणतंत्र मनाएं ।
