लाइफस्टाइल

Republic Day Slogans in Hindi: बच्चे-बच्‍चे में जोश भर देंगे गणतंत्र दिवस पर ये जोशीले नारे, भारत माता की होगी जयकार, तिरंगे का बढ़ेगा मान

Republic Day 2025 Slogans in Hindi (गणतंत्र दिवस के नारे): गणतंत्र दिवस, हर भारतीय के लिए गर्व और सम्मान का दिन होता है। यह दिन हमें हमारे संविधान और लोकतंत्र की ताकत का एहसास कराता है। 26 जनवरी 1950 को देश भर में भारतीय संविधान को लागू किया गया, जिसके बाद इसी दिन को भारत के गणतंत्र दिवस के रूप में घोषित किया गया। यहां देखें गणतंत्र दिवस के हिंदी नारे, रिपब्लिक डे स्‍लोगंस इन हिंदी जो भारत माता के प्रति हमारा सम्‍मान और बढ़ा देंगे।

Image

Republic Day Slogans in Hindi

Republic Day Slogans in Hindi: 26 जनवरी को भारत में गणतंत्र दिवस के तौर पर मनाया जाता है। साल 1950 में इसी तारीख पर भारत का संविधान लागू हुआ था और अपना मुल्क दुनिया के नक्शे पर सबसे बड़े गणतंत्र के तौर पर स्थापित हुआ था। गणतंत्र दिवस के मौके पर हर हिंदुस्तानी देशभक्ति के जोश में लबालब नजर आता है। इस खास दिन पर पूरे भारतवर्ष में कई तरह के कार्यक्रम आयोजित किये जाते हैं। पइस पूरे दिन फिजाओं में देशभक्ति के गीत गूंजते हैं। यहां हम आपको गणतंत्र दिवस के स्लोगन बता रहे हैं जिनका इस्तेमाल कर आप अपने गणतंत्र दिवस को और खास बना सकते हैं। रिपब्लिक डे के हिंदी नारे बच्‍चे बच्‍चे में जोश जगा देंगे और भारत माता के प्रति सम्‍मान और बढ़ा देंगे।

Republic Day 2025 Slogans in Hindi | Slogans for Republic Day in Hindi | गणतंत्र दिवस के नारे

1. संविधान को सच्ची निष्ठा से अपनाएंगे, गणतंत्र दिवस का उत्सव हम सब मिलकर मनाएंगे।

2. गणराज्य का अर्थ जानें, भारत को सशक्त बनाएं।

3. गणतंत्र दिवस मनाओ, अपने देश को नई ऊँचाइयों पर ले जाओ!

4. गणतंत्र दिवस का संदेश यही, हर भारतीय अपना कर्तव्य निभाए!

5. गणतंत्र दिवस पर आओ खुद में जोश भरें, हम सब मिलकर उन्नत भारत का जयघोष करें।

6. गणतंत्र दिवस पर संकल्प यही है, कि हम अपने भारत को विकसित राष्ट्र बनाएंगे।

7. गणतंत्र दिवस पर हम सबके साहस का संचार हो, इसी दिशा में हम सबके यश का विस्तार हो।

8. अपने हर प्रयास के जरिए, भारत को समृद्ध बनाएं।

9. भारत गणराज्य को प्रणाम, भारत का ऊँचा हो अब नाम!

10. संविधान की शक्ति समझें, भारत गणराज्य का सम्मान करें हम!

11. गणतंत्र दिवस एक उत्सव है, यह ही न्याय का परिचायक है।

12. गणतंत्र दिवस का पर्व हम में, नई ऊर्जा को जगाएगा-आगे बढ़ना सिखाएगा।

13. गणतंत्र दिवस के अवसर पर हम, समाज को न्यायसंगत बनाएंगे।

14. गणतंत्र दिवस पर हमारी एकता, अखंड रहेगी-अखंड रहेगी।

15. गणतंत्र दिवस के उत्सव पर, हम एक रहें-हम नेक रहें।

16. गणतंत्र दिवस के उत्सव पर, हमारे राष्ट्र का उद्धार हो-खुशियों का विस्तार हो।

17. गणराज्य का पर्व, हमारी शान है, यही हमारे लोकतंत्र की पहचान है!

18. गणतंत्र दिवस को मिलकर मनाएं, देशभक्ति से ओतप्रोत हो जाएं!

19. गणराज्य के इस पर्व पर, सभी संकल्पों को साकार करें!

20. गणतंत्र दिवस के दिन, हम मिलकर गाएं राष्ट्रप्रेम का गीत!

21. संविधान के प्रति समर्पित हम सबको हो जाना है, गणतंत्र दिवस पर अपने भारत को उन्नत राष्ट्र बनाना है।

गणतंत्र दिवस के इन नारों को आप अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर कर सकते हैं। आप इन स्लोगन्स को अपने व्हाट्सएप या फेसबुक स्टेटस पर भी लगा सकते हैं। आप चाहें तो इनमें से अपने पसंदीदा स्लोग को अपने किसी खास दोस्त, करीबी या फिर सहकर्मी को भी भेज सकते हैं।

Suneet Singh
सुनीत सिंहauthor

सुनीत सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में डिप्टी न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन में स्पेशल स्टोरीज प्रोजेक्ट का नेतृत्व कर रहे हैं। टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों के अनुभव के साथ, सुनीत उन बहुमुखी पत्रकारों में शामिल हैं जिन्होंने न्यूजरूम और फील्ड—दोनों मोर्चों पर खुद को साबित किया है। माइक, कैमरा और एडिटिंग डेस्क तीनों से उनकी सहज जुगलबंदी ने उन्हें एक संतुलित और विश्वसनीय मीडिया प्रोफेशनल के रूप में स्थापित किया है। पिछले 10 वर्षों से सुनीत लाइफस्टाइल, लिटरेचर, सिनेमा और संस्कृति से जुड़ी गहन व विश्लेषणात्मक स्टोरीज लिखते रहे हैं और अबतक 12,000 से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। उनकी लेखन शैली गहराई, मौलिक दृष्टिकोण और रिसर्च-आधारित प्रस्तुति से पहचानी जाती है। वे विषयों की बारीकियों को पकड़कर उन्हें सरल, प्रभावी और पाठकों से जुड़ने वाली भाषा में ढालने में दक्ष हैं।

और पढ़ें
End of Article