Republic Day Simple Rangoli Design रिपब्लिक डे रंगोली 2025: देशभर में लोग 26 जनवरी का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। फाइनली आज वो दिन आ ही गया। ये वही दिन है जब सन 1950 को इस पावन धरती पर हमने अपना संविधान अपनाया था। ये दिन हमें उन अनगिनत स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदानों का, जिन्होंने अंग्रेजों की सदियों की गुलामी से मुक्ति दिलाने की याद दिलाता है। इस खास दिन पर स्कूल-कॉलेज और दफ्तरों को सजाने के साथ तरह-तरह के प्रोग्राम का आयोजन किया जाता है। इस साल हम अपना 76वां गणतंत्र दिवस यानी रिपब्लिक डे मनाएंगे। ऐसे में अगर आप चाहें तो रंगोली से अपना घर, स्कूल, कॉलेज या दफ्तर सजा सकते हैं। वैसे भी इस खास दिन पर तो हॉस्पिटल तक में रंगोली बनती है। यहां से आप 26 जनवरी स्पेशल रंगोली डिजाइन्स देख सकते हैं।

peacock rangoli designs for republic day 2025
मोर वाली रंगोली गणतंत्र दिवस के लिए बेस्ट है। इस डिजाइन को बनाने में समय जरूर लगता है लेकिन बनने के बाद ये सबसे ज्यादा आकर्षक और खूबसूरत लगती है। मयुर रंगोली में बस आपको इंडिया या भारत लिखना है और आपकी रंगोली तैयार हो जाएगी।

26 january rangoli designs pics
26 जनवरी के दिन अगर रंगोली पर भारत के ऐतिहासिक स्मारक की तस्वीरें बनाई जाएं तो ये सबसे अलग दिखेगी। जैसे यहां ही देख लिजिए, इस रंगोली में इंडिया गेट, कुतुब मीनार और ताजमहल की फोटो बनाई गई है, जो रंगोली की सुंदरता बढ़ा रही है।

rocket design rangoli for 26 january
भारत में साइंस भी बहुत आगे है। ऐसे में रॉकेट वाली रंगोली भी खूब जचेगी। बस आपको चूड़ी से एक गोल आकार में रंग भरना है और फिर बीच में रॉकेट बनाना है। रॉकेट के धुएं तो आप तिरंगे के रंग में दिखा सकते हैं और आसपास ढेर सारे फूल बनाएं।

floral rangoli designs for republic day 2025
फ्लोरल डिजाइन रंगोली रिपब्लिक डे पर सबसे ज्यादा बनती है। अगर आपको सिंपल रंगोली डिजाइन्स पसंद है तो आपको ये डिजाइन ही ट्राई करना चाहिए।

unique rangoli desigs for republic day
ऐसी युनिक रंगोली भी गणतंत्र दिवस पर खूब जचने वाली है। इस तरह एक बच्ची बनाकर उसके एक हाथ में तिरंगा और दूसरे हाथ में तिरंगा रंग के गुब्बारे बनाएं। ये रंगोली क्यूट और खूबसूरत लगने वाली है और जो भी इसे देखेगा आपकी कला की तारीफ करेगा।
