26 January 2024 Special Tri Colour Recipe: हर साल 26 जनवरी को भारत में गणतंत्र दिवस (Republic Day) मनाया जाता है। आज 26 जनवरी है और हर भारतीय इसे काफी खास तरीके से मना रहा हैं। इस खास मौके के लिए आप इस सेलिब्रेशन को काफी स्पेशल बना सकते हैं। इसके लिए आप लंच, डिनर या फिर स्नैक्स के तौर पर कुछ खास तिरंगा डिशेस को तैयार कर सकते हैं, जिन्हें देखकर ही मन में राष्ट्रप्रेम की भावना उमड़ने लगे। आप भी अगर इस रिपब्लिक डे (Republic Day 2024) को कुछ खास रंग देना चाहते हैं तो इन तिरंगा रेसिपीज को ट्राई कर सकते हैं। इन्हें बनाना भी 10 मिनट से ज्यादा समय नहीं लगता है और रेसिपी भी काफी ज्यादा आसान है।
5 Easy And Best TriColour Republic Day 2024 Special Recipe-
1) तिरंगा सैंडविच
गणतंत्र दिवस की सुबह की शुरुआत तिरंगा सैंडविच बनाकर की जा सकती है। बच्चों को ये तिरंगा सैंडविच काफी पसंद आएगा। तिरंगा सैंडविच बनाने के लिए ब्राउन ब्रेड, वाइट ब्रेड, गाजर, मोयनीज, कॉटेज चीज, हरी चटनी का इस्तेमाल किया जाता है। केसरिया परत के लिए गाजर, मेयोनीज और हरी परत के लिए कॉटेज चीज, हरी चटनी का इस्तेमाल होता है। बीच में वाइट ब्रेड लगायी जाती है।
republic day tricolour sandwich recipe
2) तिरंगा सलाद
तिरंगा सलाद स्वाद के साथ-साथ पौष्टिक भी होता है। इसे बनाने के लिए सबसे पहले आपको गाजर खीरा, मूली को छीलकर अच्छी तरह से धो लेना और फिर इसे कद्दूकस कर लेना है। कद्दूकस होने के बाद इन तीनों ही चीजों को एक दूसरे बाउल में निकालकर इसपर काली मिर्च, नमक, शहद, जैतून का तेल और बारीक कटे हुए खजूर को मिलाना है। बस आपका तिरंगा सलाद 10 मिनट में बनकर तैयार है।
republic day tricolour salad recipe
3) तिरंगा इडली
तिरंगा इडली तो बच्चों की फेवरेट होती है। हालांकि, इसे बनाने के लिए बैटर को एक रात पहले ही तैयार करना पड़ेगा। इसके लिए आपको सबसे पहले दाल और चावल को 2 घंटे पानी में भिगोना है और फिर ग्राइंडर में अच्छे से पीस लेना है। अब इसे ग्राइंडर से निकालकर 12 घंटे के लिए खमीर उठने तक ढककर छोड़ देना है। अब जब खमीर उठ जाए तो बैटर को तीन हिस्सों में बांट लें। सबसे पहले हिस्से में गाजर की प्यूरी, दूसरे हिस्से में पालक की प्यूरी डाल लें। इससे इडली में ऑरेंट और ग्रीन रंग आ जाएगा। बस अब इस बैटर को मोल्ड में डालकर स्टीम करना है। आपके तिरंगे वाली इडली तैयार है।
republic day tricolour idli recipe
4) तिरंगा ढोकला
स्नैक्स के लिए ढोकला एक बढ़िया फूड डिश है। ये टेस्टी होने के साथ हेल्दी भी होती है। तिरंगा ढोकला बनाने के लिए सूजी, बेसन, टमाटर, दही, करी पत्ता, नारियल बूरा आदि सामग्रियों की जरूरत लगती है। इसके लिए केसरिया, सफेद, हरे रंग में बैटर तैयार किया जाता है। बैटर बनने के बाद पहले हरे रंग का बैटर, फिर सफेद और फिर केसरिया रंग का बैटर डालकर उन्हें स्टीम किया जाता है। इस तरह टेस्टी तिरंगा ढोकला तैयार होता है।
republic day tricolour dhokla recipes
5) तिरंगा पुलाव
तिरंगा पुलाव को लंच या डिनर किसी भी वक्त बनाकर खाया जा सकता है। ये आपके खाने का स्वाद काफी बढ़ा देगा। आम पुलाव की तरह ही तिरंगा पुलाव बनाना भी काफी आसान है। तिरंगा पुलाव बनाने के लिए टमाटर पेस्ट, क्रीम और पालक पेस्ट का प्रयोग किया जाता है। रंग गहरा करने के लिए इनमें फूड कलर्स का भी प्रयोग किया जा सकता है। राइस को तीन हिस्सों में कर टमाटर, क्रीम और पालक पेस्ट के साथ अलग-अलग पकाएं। फिर एक प्लेट में तिरंगा जैसे सजाएं।
republic day tricolour pulao recipe
