Republic Day 2025: आज देशभर में जश्न का माहौल है। आज 76वां गणतंत्र दिवस जो है। गणतंत्र दिवस यानी रिपब्लिड डे की परेड को देखने के लिए लोग काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं। कई सारे लोग तो टिकट लेकर पहुंच भी चुके हैं, लेकिन जो नहीं जा पाते वो टीवी या मोबाइल के जरिए इसे देखते हैं। आइये जानते हैं कि आप कितने बजे से परेड देख पाएंगे। इतना ही नहीं, ये भी जानेंगे कि रिपब्लिक डे की परेड कहां-कहां से होकर गुजरने वाली है। परेड शुरू होने से पहले आप अपनो को शुभकामना संदेश भी यहां से कॉपी करके भेज सकते हैं।
कितने बजे शुरू होगी गणतंत्र दिवस की परेड?
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, गणतंत्र दिवस की परेड रविवार की सुबह 10 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगी और तकरीबन 90 मिनट कर चलेगी। एंट्री गेट ही सुबह 7 बजे खुलेंगे और 9 बजे बंद हो जाएंगे।
कहां कहां से गुजरेगी रिपब्लिक डे की परेड?
गणतंत्र दिवस की परेड राष्ट्रपति भवन से शुरू होकर विजय चौथ, कर्तव्य पथ, सी-हेक्सागन, नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा, तिलक मार्ग, बहादुर शाह जफर मार्ग, नेताजी सुभाष मार्ग से होते हुए लाल किले पर खत्म होगी।
परेड से पहले अपनों को भेजें ये शुभकामना संदेश-
- शहीदों का सपना जब सच हुआ,
हिंदुस्तान तब स्वतंत्र हुआ,
आओ सलाम करें इन वीरों को,
जिनकी वजह से भारत गणतंत्र हुआ।
गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
- सारे जहां से अच्छा, हिंदुस्तान हमारा,
हम बुलबुले हैं इसके,ये गुलिस्तान हमारा।
गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
- गणतंत्र दिवस की सुबह हम कसम खाएं
जाति धर्म भूल हम सब एक कहलाए
कोई भी हमारी ताकत को तोड़ ना पाए
आओ इस बार कुछ यूं गणतंत्र दिवस मनाएं।
गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
- लो फिर से आज वो नज़ारा याद कर लें,
शहीदों के दिल में थी जो ज्वाला वो याद कर लें,
जिसमें बहकर आजादी पहुंची थी किनारे पर,
चलो आज देशभक्तों के खून की वो धारा याद कर लें।
गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
- नहीं सिर्फ जश्न मनाना, नहीं सिर्फ झंडे लहराना,
ये काफी नहीं है वतन पर, यादों को नहीं भुलाना,
जो कुर्बान हुए उनके लफ्जों को आगे बढ़ाना,
खुदा के लिए नही जिंदगी वतन के लिए लुटाना,
हम लाएं है तूफान से कश्ती निकाल के,
इस देश को रखना मेरे बच्चों संभाल के।
गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
- नई सुबह है नया सवेरा,
झूम रहा है भारत मेरा,
बढ़ता जाए देश का मान,
कम ना हो तिरंगे की शान।
गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
