Republic Day 2025 Ticket Booking (गणतंत्र दिवस की परेड का टिकट): हर साल की तरह इस बार भी भारत गणतंत्र दिवस के अवसर पर परेड की तैयारियों में जुट गया है। गणतंत्र दिवस पर देश के विभिन्न भागों में ध्वजारोहण समारोह और सशस्त्र बलों तथा स्कूली बच्चों द्वारा परेड आयोजित की जाती है। इनमें से सबसे भव्य और महत्वपूर्ण परेड नई दिल्ली के कर्तव्य पथ पर आयोजित की जाती है। हर साल की तरह कर्तव्य पथ पर होने वाली इस परेड को पुनः खास बनाने के लिए भारत के रक्षा मंत्रालय ने भारतीय नागरिकों के लिए इस परेड को देखने के लिए ऑनलाइन टिकट बुकिंग की सुविधा निकाली है। खास बात ये है कि 2 से 11 जनवरी के बीच में होने वाली इस परेड की टिकट का दाम 20 रुपए से शुरू है।
Republic Day Parade 2025 Online Tickets Booking
भारत की भव्य और शानदार गणतंत्र दिवस की परेड को देखने लोग देश-विदेश आते हैं। ऐसे में रक्षा मंत्रालय ने बड़े ही किफायती दामों पर टिकट उपलब्ध कराना शुरू कर दिया है। टिकट के ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा 2 से 11 जनवरी के बीच तक रहेगी जिससे आप बड़े ही सुगम और सरल तरीके से टिकट बुक करके इस परेड को देखने का मौका पा सकते हैं। चलिए जानते हैं रक्षा मंत्रालय के द्वारा सुनिश्चित किए गए टिकट के दामों को।
गणतंत्र दिवस परेड की ऑनलाइन टिकट का दाम
गणतंत्र दिवस परेड के दौरान कई और इवेंट्स भी होते हैं जिनके लिए इस तरह से टिकट के दाम रखे गए हैं –
- गणतंत्र दिवस परेड: 100 रुपए (नियमित प्रवेश के लिए) और INR 20 (कुछ गेटों के लिए)
- बीटिंग रिट्रीट फुल ड्रेस रिहर्सल: 20 रुपए
- बीटिंग रिट्रीट समारोह: 100 रुपए
गणतंत्र दिवस परेड की ऑनलाइन टिकट कैसे बुक करें
टिकट को बुक करने जानकारी आपको www.aamantran.mod.gov.in. पर जाकर मिल जाएगी। वेबसाइट खुलते ही आपको एक फॉर्म फिल करना होगा जिसमें आपको डिटेल्स के रूप में नाम और आई.डी नंबर, मोबाइल नंबर और इवेंट का नाम, जिसे आप देखना चाहते हैं और टिकट बुक करना चाहते हैं। इसके बाद से आप ऑनलाइन पेमेंट करके अपनी टिकट प्राप्त कर सकते हैं। आप चाहे तो Aamantran नाम के मोबाइल एप से भी टिकट बुक सकते हैं जिसे आप प्लेस्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं।
