क्या लगता है, स्वाद सिर्फ खाने में ही आता है? जी नहीं। रिश्ते भी तो लजीज हो सकते हैं। बस सही 'मसाले' डालें और देखें कमाल! शादी हो या लव लाइफ, अगर बोरिंग लगने लगे, तो ये रिलेशनशिप रेसिपी ट्राई करें। प्यार की चाशनी, रोमांस का तड़का, भरोसे का घी.. ये सब मिलाकर बनाएं ऐसा डिश जो कभी फीका न पड़े। रिलेशनशिप काउंसलर्स की रिपोर्ट बताती है कि आज लगभग 40% कपल्स स्ट्रेस के कारण अलग हो रहे हैं तो ऐसे में ये रिलेशनशिप रेसिपी आपके रिश्ते के जायके को बनाए रखने का काम करेगी:
Relationship Recipe: शादी में लगाएं प्यार का तड़का, रिश्ते को बनाएं लजीज, ट्राई करें ये रिलेशनशिप रेसिपी (Photo: iStock)
रिलेशनशिप रेसिपी की सामग्री
प्यार, अपनापन, संवाद, भरोसा, तकरार - ये इस रेसिपी की जरूरी सामग्री है। इनको सही मात्रा में मिलाना है क्योंकि रिलेशनशिप रेसिपी में बैलेंस जरूरी है। तनाव, ईगो या ताने जैसे मसालों को इस रेसिपी से दूर ही रखें।
मजबूत रिलेशनशिप की रेसिपी
स्टेप 1: अपनेपन की मिठास घोलो
सबसे पहले पार्टनर को अपना फील कराओ। पार्टनर के परिवार को अपनी फैमिली मानो, तो स्वीटनेस अपने आप आएगी।
स्टेप 2: प्यार की चाशनी से सींचो
प्यार बिना रिश्ता जैसे सूखा हुआ ब्रेड। इसे रोज आई लव यू जैसे प्यार के दो बोल बोलो और गले लगाओ। प्यार भरे शब्द रिलेशनशिप में गुड़ की तरह काम करते हैं।
स्टेप 3: रोमांस-रोमांच का तड़का लगाओ
बोरिंग रूटीन को दूर करें। कॉलेज वाले फ्लर्ट वापस लाएं। इश्क के नमक को जरा ज्यादा डालें। ऑफिस सरप्राइज विजिट, गिफ्ट्स, वीकेंड स्टे-एट-होम जैसे फ्लेवर डालें। हनीमून मेमोरी को भी रिवाइव कर सकते हैं।
स्टेप 4: कॉम्प्लिमेंट्स का माइक्रोवेव यूज करो
तुम्हारी आंखें झील जैसी हैं, तुम आज भी हॉट लगते हो..इस तरह की तारीफें गर्मागर्म परोसें। स्पाइसी कॉम्प्लिमेंट्स रिश्ते को मसालेदार बनाते हैं।
स्टेप 5: भरोसे के बाउल में घोलो
सब मसाले भरोसे में डालो। क्योंकि ट्रस्ट न हो, तो प्यार फीका ही रहता है।
स्टेप 6: केयरिंग-शेयरिंग के घी में पकाओ
सुख-दुख बांटो, देखभाल करो। हालचाल पूछो। घी से जैसे करी चमकती है, केयर से रिश्ता ग्लो करता है।
स्टेप 7: ईमानदारी की प्लेट पर गार्निश करो
ध्यान रहे कि ईगो-ईर्ष्या की तेज आंच रिश्ते को जलाकर राख कर देगी। झगड़े-तानों की मिर्च से भी बचें।
स्टेप 8: तकरार को साइड डिश रखें
प्यार भरी तकरार को साइड डिश की तरह सर्व करें। हल्की नोक-झोंक ठीक, लेकिन प्यार की आइसक्रीम पिघलने न दें।
आज जिस तरह के लाइफस्टाइल हम जी रहे हैं उसमें रिश्ते कहीं पीछे छूटते जा रहे हैं। तभी तो सात जन्मों का बंधन माने जाने वाले शादी के रिश्ते में तलाक की भरमार हो गई है। अपने रिश्ते को हमेशा जायकेदार बनाए रखने के लिए ये रेसिपी जरूर ट्राई करें। आपकी शादी किसी 5-स्टार रेस्तरां जैसी हो जाएगी।
