Relationship Tips in Hindi: किसी भी रिश्ते का टूटना अचानक नहीं होता। दिल थोड़ा-थोड़ा करके पहले ही थकने लगता है, बस हम समझ नहीं पाते। कई बार संकेत हमारे सामने होते हैं, मगर प्यार की आदत या रिश्ते को बचाने की कोशिश में हम उन्हें नजरंदाज कर देते हैं। अगर आप रिश्ते में हैं और चीजें पहले जैसी नहीं लग रही हैं, तो इन इशारों को जरूर समझिए, क्योंकि ये ब्रेकअप होने का संकेत हो सकते हैं।
ब्रेकअप से पहले मिलते हैं ये 7 संकेत (Photo: iStock)
1. बातचीत कम और बहस ज्यादा होना
पहले घंटों तक बात होती थी, अब कुछ मिनट भी भारी लगते हैं। छोटी-छोटी बात पर झगड़ा हो जाता है। यह सबसे बड़ा संकेत है कि रिश्ता की डोर टूटने वाली है।
2. एक दूसरे में दिलचस्पी कम होना
जब पार्टनर आपके दिन, आपकी बातों, आपकी भावनाओं में रुचि न दिखाए, तो समझिए कहीं न कहीं इमोशनल बॉन्ड कमजोर हो रहा है। अगर हालचाल लेने जैसे सवाल भी औपचारिक लगने लगें, तो यह चेतावनी है कि रिश्ता अपनी अंतिम सांसें गिन रहा है।
3. साथ समय बिताने से बचना
पहले साथ घूमना, फिल्में देखना, या छोटी बातें करना भी खुशी देता था। लेकिन अब पार्टनर बार-बार बहाने बनाकर दूर रहने लगे तो यह मन का रिश्ता ढीला होने का संकेत है।
4. फोन और सोशल मीडिया पर बढ़ती सीक्रेसी
अगर अचानक पासवर्ड बदल दिए जाएं, चैट्स छिपाई जाए या फोन हमेशा स्क्रीन-डाउन रखा जाए तो इसका मतलब है कुछ ऐसा है जिसे वह आपको बताना नहीं चाहता। छिपाना किसी भी रिश्ते की पहली टूटन होती है।
5. भविष्य की बातों से कतराना
अगर पार्टनर शादी, प्लान, ट्रैवल या किसी भी फ्यूचर से जुड़े सवालों पर असहज हो जाए, तो वह रिश्ते को लंबी दूरी पर नहीं देख रहा। भविष्य का डर अक्सर ब्रेकअप की तरफ ही ले जाता है।
6. बार-बार कहना स्पेस मांगना
स्पेस हर रिश्ते में जरूरी है, लेकिन रोज-रोज दूरी मांगना एक तरह से इमोशनल डिसकनेक्ट का संकेत है। जब स्पेस बहाना बन जाए, तो समझिए दिक्कत गहरी है।
7. सम्मान और प्रयास दोनों खत्म हो जाना
रिश्ते दो लोगों के प्रयास से चलते हैं। जब एक कोशिश बंद कर दे तो रिश्ता केवल नाम का रह जाता है। अगर आपको पार्टनर के प्रयास में कमी दिखे तो समझिए बहुत दूर तक ये रिश्ता नहीं चलने वाला।
मिले ब्रेकअप के संकेत तो क्या करें?
सबसे पहले शांत दिमाग से बातचीत करें। अपनी भावनाएं ईमानदारी से बताएं। जरूरत पड़े तो कुछ समय का ब्रेक लें। लेकिन ऐसा रिश्ता जहां एक ही व्यक्ति सब कुछ उठा रहा हो, उसे आखिर कब तक खींचा जाएगा? खुद को महत्व दें। रिश्ते से पहले आपकी मानसिक शांति जरूरी है। हमेशा याद रखें कि कभी-कभी टूटना बुरा नहीं होता, बल्कि आगे बढ़ने का मौका होता है।
