लाइफस्टाइल

Relationship: इन बातों पर कभी ना करें मजाक, टूट जाएगा रिश्ता, गांठ बांध लें ये जरूरी सलाह

सबसे पहले हमें समझना होगा कि मजाक दो तरह का होता है – फ्रेंडली और टॉक्सिक। फ्रेंडली मजाक वो है जिसमें कोई दिल पर नहीं लेता। लेकिन टॉक्सिक मजाक वो है जहां एक हंसता है और दूसरा सहता है। रिपोर्ट्स बताती हैं कि बार-बार के सैर्कैज्म या नेगेटिव कमेंट्स से पार्टनर में इनसिक्योरिटी बढ़ती है।

Image

रिलेशनशिप के लिए जहर बन जाता है ऐसा मजाक (Photo: iStock)

रिलेशनशिप में हंसी-मजाक करना आम बात है। लेकिन कुछ लोग हर छोटी-बड़ी बात पर ताना मारने, चिढ़ाने या सैर्कैज्म छोड़ने की आदत बना लेते हैं। ऐसे में यही मजाक धीरे-धीरे जहर बन जाता है। शुरुआत में लगता है कि अरे यार, मजाक ही तो है, दिल पर मत लो, लेकिन बार-बार सुनने से पार्टनर सेल्फ रेस्पेक्ट को ठेस पहुंचने लगती है। यही ठेस धीरे-धीरे रिश्ते में दरार डालने का काम करती है। कई बार तो नौबत ऐसी आ जाती है कि बात तलाक तक पहुंच जाती है। अगर आपमें भी मजाक करने की आदत है तो यहां हम आपको बता रहे हैं कि आखिर ये आदत कब खतरनाक बन जाती है और इसे कैसे कंट्रोल करें।

मजाक करने की आदत क्यों बन जाती है मुसीबत?

सबसे पहले हमें समझना होगा कि मजाक दो तरह का होता है – फ्रेंडली और टॉक्सिक। फ्रेंडली मजाक वो है जिसमें कोई दिल पर नहीं लेता। लेकिन टॉक्सिक मजाक वो है जहां एक हंसता है और दूसरा सहता है। मिसाल के तौर पर, अगर आपकी गर्लफ्रेंड ने कोई नया ड्रेस पहना। आपने मजाक करते हुए कह दिया कि तुम कितनी सुंदर जोकर लग रही हो। इस मजाक पर भले आपको हंसी आए लेकिन वो काफी बुरा मान सकती है।

इंटरनेट पर मौजूद तमाम तरह के रिसर्च रिपोर्ट्स बताती हैं कि बार-बार के सैर्कैज्म या नेगेटिव कमेंट्स से पार्टनर में इनसिक्योरिटी बढ़ती है। वो सोचने लगते हैं कि शायद मैं सच में अच्छा या अच्छी नहीं हूं। धीरे-धीरे वो खुद को कमतर समझने लगता है। बात करना बंद कर देता है और रिश्ते में दूरियां आ जाती हैं।

3

मजाक करें, ताना ना मारें (Photo: iStock)

किन बातों पर मजाक बिल्कुल नहीं करना चाहिए?

हर चीज की एक लिमिट होती है। उसी तरह से सामने वाले से मजाक करने की भी हद निर्धारित है। हमें इस हद को पहचानना होगा। हमें समझना होगा कि कुछ खास मौके या बातें होती हैं जिनका ध्यान रखते हुए ही हमें पार्टनर से हंसी मजाक करना चाहिए। आइए जानते हैं कि कब बिल्कुल भी मजाक नहीं उड़ाना चाहिए:

1. लुक्स और बॉडी को लेकर कभी मजाक ना उड़ाएं। आज ये जान लिजिए कि बेहद सेंसिटिव टॉपिक है। एक बार मजाक में कह दिया तो ठीक, लेकिन बार-बार? ये सीधे सामने वाले के कॉन्फिडेंस पर चोट करता है।

2. कमाई या आर्थिक स्थित से जुड़ी बातों पर मजाक भी भारी पड़ता है। दरअसल पैसे सीधे इमोशंस से जुड़े होते हैं। जब आप पैसों से जुड़े मजाक करते हैं तो सामने वाले को लगता है कि आप उसे जज कर रहे हैं। ऐसे में वह आपसे बात करने से बचने लगता है।

3. रिलेशनशिप में पार्टनर की फैमिली को लेकर मजाक उड़ाने से भी बचें। सामने वाले को ये बात कभी पसंद नहीं आती कि कोई उसके मां-बाप या भाई बहन का मजाक उड़ाए, फिर चाहे वह पार्टनर ही क्यों ना हो।

4. किसी की असफलता का मजाक उड़ाना आपके रिश्ते को हमेशा के लिए तबाह कर सकता है। अगर आपके पार्टनर ने कोई काम शुरू किया और उसमें सफल नहीं हो पाया तो उसका मजाक बिल्कुल भी ना बनाएं। सपोर्ट करें।

5. कुछ मजाक ऐसे होते हैं जो पार्टनर अकेले में तो सुन कर इग्नोर कर देता है लेकिन दूसरों के सामन वही मजाक खतरनाक साबित होता है। तो कोशिश करें कि दूसरों के सामने अपने पार्टनर का मजाक कभी ना उड़ाएं।

कैसे पहचानें कि मजाक पड़ रहा है भारी

कई बार लोग कहते हैं कि हमने तो ऐसा कुछ कहा ही नहीं कि इतना बुरा मान गए। लेकिन भले आपकी नजर में कोई बात साधारण सा मजाक हो लेकिन क्या पता वही मजाक आपके पार्टनर को बेइज्जती लगे। ऐसे में जरूरी है ये समझना कि पार्टनर को कब आपका मजाक जहर लग रहा है।

2

किन बूातों पर बिल्कुल ना करें मजाक (Photo: iStock)

अगर आपके किसी मजाक पर पार्टनर का चेहरा तुरंत उतर जाए तो नोट कर लिजिए कि वह मजाक सही नहीं है। आपके मजाक पर उनका चुप हो जाना या बात बदल देना भी ऐसा ही संकेत है। ऐसे में आपको समझ जाना चाहिए कि आपका मजाक उन्हें ताने की तरह लग रहा है। ऐसी स्थिति में आपको मजाक करना बिल्कुल भी बंद कर देना होगा नहीं तो यही मजाक रिश्ते पर भारी पड़ सकता है।

मजाक उड़ाने की आदत पर कैसे लगाएं लगाम?

अब बात करते हैं इलाज की। अगर आपको लगे कि आपका मजाक आपके रिश्ते पर भारी पड़ रहा है तो सबसे पहले खुद से पूछें कि क्या आपका मजाक सच में मजाक है या ताना? आप उसी मजाक को खुद पर लेकर देखें। अगर आपको अच्छा नहीं लगता है तो फिर दूसरे को कैसे ठीक लगेगा।

अगर आपके मजाक से आफका पार्टनर हर्ट हो जाए तो सॉरी बोलने में बिल्कुल भी देर ना करें। उनसे तुरंत कहें कि मुझे नहीं पता था कि तुम्हें बुरा लग जाएगा। आपका यह कदम आपके मजाक से होने वाले संभावित नुकसान को खत्म कर सकता है।

आपके पार्टनर को आपसे ज्यादा अच्छी तरह कोई नहीं समझ सकता। ऐसे में पार्टनर संग बैठें और डिसाइड करें कि किन बातों को लेकर कभी मजाक नहीं करना है। इससे भविष्य में होने वाले नुकसान से बचा जा सकता है।

अगर आपका पार्टनर कहे कि मुझे इस तरह का मजाक बिल्कुल पसंद नहीं है तो उसकी फीलिंग्स का सम्मान करें। इस बात पर उससे बहस ना करें। आपका बहस करना उन्हें महसूस कराता है कि आप जानबूझकर उसका मजाक उड़ा रहे हैं।

1

मजाक उड़ाने की आदत पर लगाएं लगाम (Photo: iStock)

हमेशा ध्यान रखें ये बात

हंसी-मजाक रिश्ते को मजबूत करने के लिए होते हैं। लेकिन अगर यही मजाक भारी पड़ने लगे तो कोई जरूरत नहीं है ऐसा करने की। ठीक उसी तरह कि अगर चाय में चीनी ज्यादा हो जाए तो वह पीने लायक नहीं रह जाती। हमेशा मजाक ऐसा करना चाहिए कि सामने वाले को भी हंसी आए। सिर्फ खुद की खुशी के लिए किया गया मजाक सिर्फ मजाक नहीं रहता वह धीरे-धीरे रिलेशनशिप में जहर के समान काम करने लगता है।

Suneet Singh
सुनीत सिंहauthor

सुनीत सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में डिप्टी न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन में स्पेशल स्टोरीज प्रोजेक्ट का नेतृत्व कर रहे हैं। टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों के अनुभव के साथ, सुनीत उन बहुमुखी पत्रकारों में शामिल हैं जिन्होंने न्यूजरूम और फील्ड—दोनों मोर्चों पर खुद को साबित किया है। माइक, कैमरा और एडिटिंग डेस्क तीनों से उनकी सहज जुगलबंदी ने उन्हें एक संतुलित और विश्वसनीय मीडिया प्रोफेशनल के रूप में स्थापित किया है। पिछले 10 वर्षों से सुनीत लाइफस्टाइल, लिटरेचर, सिनेमा और संस्कृति से जुड़ी गहन व विश्लेषणात्मक स्टोरीज लिखते रहे हैं और अबतक 12,000 से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। उनकी लेखन शैली गहराई, मौलिक दृष्टिकोण और रिसर्च-आधारित प्रस्तुति से पहचानी जाती है। वे विषयों की बारीकियों को पकड़कर उन्हें सरल, प्रभावी और पाठकों से जुड़ने वाली भाषा में ढालने में दक्ष हैं।

और पढ़ें
End of Article