लाइफस्टाइल

रसियाव-रोटी रेसिपी: खरना की रसियाव रोटी कैसे बनती है? यहां से नोट करें छठ खरना प्रसाद के गुड़ की खीर और घी वाले रोटी बनाने की रेसिपी

Chhath Puja Rasiyao Roti Recipe (रसियाव रोटी रेसिपी): आज छठ का दूसरा दिन यानी खरना पूजा है। आज के दिन छठ व्रती महिलाएं घर में रसियाव रोटी बनाती हैं। यहां से आप रसियाव रोटी यानी गुड़ की खीर और रोटी की आसान रेसिपी देख सकते हैं और खरना महाप्रसाद को बना सकते हैं।

Image

रसियाव रोटी रेसिपी (pic credit: canva)

Chhath Puja Rasiyao Roti Recipe (रसियाव रोटी रेसिपी): आज खरना पूजा की शाम में छठ व्रतियों के घर रसियाव-रोटी बनती है।रसियाव, गुड़ की खीर होती है। आजआम की लड़की और मिट्टी के चूल्हे पर रसियाव रोटी बनाने की परंपरा है। कहते हैं कि खरना का प्रसाद खाने से कभी भी त्वचा की कोई बीमारी नहीं होती है। यहां से आप खरना महाप्रसाद की रेसिपी देख सकते हैं। यहां खरना प्रसाद के रसियाव-रोटी बनाने की आसान रेसिपी बताई गई है। यहां से आप रसियाव रोटी की सामग्री और रेसिपी स्टेप बाय स्टेप नोट कर सकते हैं।

रसियाव बनाने की सामग्री-

  • चावल
  • गुड़
  • फुल क्रीम दूध
  • बादाम
  • काजू
  • किशमिश
  • इलायची

रोटी बनाने की सामग्री-

  • गेहूँ का आटा
  • पानी
  • घी
  • सूखा आटा

रसियाव बनाने की विधि-

गुड़ का खीर या रसियाव बनाने के लिए सबसे पहले गुड़ को बारीक तोड़ लें। सूखे मेवों को बारीक-बारीक टुकड़ों में काट लें। इसके साथ ही चावल को पानी से धोकर साफ करके 2 घंटे के लिए भिगोकर रख दें। अब गैस पर मध्‍यम आंच पर एक बड़ा सा बर्तन चढ़ाए और उसमें दूध डालें और उबालने दें। वैसे तो छठ के लिए बनने वाली खीर को चूल्‍हे पर आम की लकड़ी के आंच पर बनाया जाता है और यही वजह है कि इसका स्‍वाद बिल्‍कुल अलग होता है और इसमें एक सौंधी सी खुसबू आती है। जब दूध में उबाल आ जाए तो इसमें चावल डालें। दूध को चम्मच से चलाएं और खीर में उबाल आने के बाद गैस की आंच को धीमा कर दें। खीर को हर दो मिनट में चलाते रहें, ताकि वो बर्तन के तले पर ना लगें। गैस पर मध्‍यम आंच पर दूसरे एक बर्तन में ½ कप पानी और गुड़ डालें और गर्म होने को रखें। जब गुड़ पानी में पूरी तरह से घुल जाए तो गैस बंद कर दें। जब चावल गल जाएं तो खीर में कटे हुए काजू, किशमिश और बादाम डाल दें। जब दूध में चावल अच्छे से मिल जाए तो उसमें इलायची पाउडर डाल दें। अब खीर के ठंडा होने दें और फिर गुड़ का घोल छलनी से छान कर खीर में मिला दें। छठ की शाम के लिए खीर तैयार है, इसे घी लगी रोटी के साथ सर्व किया जाता है।

रोटी बनाने की विधि-

एक बाउल मे आटा ले और उसे पानी की सहायता से गूंथ ले। थोडी देर ढक कर रख दे। अब लोई बना कर बेल ले। बेलते वक्त सूखे आटे का उपयोग करे। तवा गर्म करे। रोटी को तवे पर रख दे। दोनो तरफ से रोटी तवे पर ही शेक ले। फिर गर्म रोटी में ऊपर से घी लगा दें।

Srishti
सृष्टिauthor

सृष्टि टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की फीचर डेस्क से जुड़ी कंटेंट राइटर हैं, जो मुख्य रूप से धर्म और लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती हैं। सृष्टि को आध्यात्म, भारतीय संस्कृति और साहित्य में गहरी रुचि है। यही वजह है कि उनके लेखों में परंपरा, आस्था और जीवनशैली की सहज समझ खूबसूरती से दिखाई देती है। वह धार्मिक कथाओं, ग्रंथों से जुड़े विषयों, आध्यात्मिक ट्रेंड्स और समकालीन जीवनशैली पर 5,000 से अधिक लेख लिख चुकी हैं। मॉडर्न लाइफस्टाइल और पारंपरिक मूल्यों के बीच संतुलन बनाते हुए वह ऐसे कंटेंट गढ़ती हैं, जो प्रेरक होने के साथ-साथ जानकारीपूर्ण भी होता है।

और पढ़ें
End of Article