साउथ से लेकर बॉलीवुड तक अपनी मासूम मुस्कान और दमदार एक्टिंग से दिल जीतने वाली रश्मिका मंदाना इन दिनों अपने फैशन सेंस को लेकर भी खूब चर्चा में हैं। हाल ही में उनका एक लेटेस्ट रेड कार्पेट लुक सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह ब्लैक सीक्विन गाउन में बेहद स्टनिंग नजर आईं। इस आउटफिट में रश्मिका ने ग्लैमर, एलिगेंस और मॉडर्न फैशन का ऐसा संतुलन दिखाया, जिसने फैशन प्रेमियों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया।
यह भी पढ़ें - घी बनाते समय सहजन की पत्तियां क्यों डालते हैं
हाल ही में रश्मिका ने क्रंचीरोल एनीमे अवॉर्ड्स में भी खास मौजूदगी दर्ज कराई। उन्होंने अपने पूरे लुक को ओवरड्रामेटिक बनाने के बजाय बेहद सटल और क्लासी रखा, जो आज के मॉडर्न रेड कार्पेट फैशन की पहचान बन चुका है। यही वजह है कि उनका यह अंदाज़ इंटरनेट पर खूब पसंद किया जा रहा है। आउटफिट के साथ साथ रश्मिका की ज्वेलरी भी बहुत ही शानदार थी।
ब्लैक सीक्विन गाउन लुक
रश्मिका ने जो स्ट्रैपलेस ब्लैक गाउन पहना, उसकी सबसे खास बात उसकी शिमरी सीक्विन फिनिश थी। गाउन की चमक कैमरे की रोशनी में बेहद खूबसूरती से उभर रही थी। इसके साथ गाउन पर की गई फ्लोरल एम्ब्रॉयडरी ने पूरे आउटफिट को एक अलग और रॉयल टच दिया।गाउन का फिटेड सिल्हूट रश्मिका की पर्सनैलिटी पर पूरी तरह सूट कर रहा था। यह लुक न ज्यादा भारी लग रहा था और न ही जरूरत से ज्यादा सिंपल। यही बैलेंस उनके स्टाइल को खास बना रहा था।
ज्वेलरी ने बढ़ाई एलिगेंस
रश्मिका ने इस आउटफिट के साथ मल्टी-स्टोन नेकपीस कैरी किया, जो उनके पूरे लुक में एक लक्जरी फील जोड़ रहा था। उन्होंने भारी ईयररिंग्स या ज्यादा एक्सेसरीज़ से दूरी बनाई, जिससे फोकस उनके गाउन और फेस पर बना रहा।
मेकअप और हेयरस्टाइल रहा बेहद सॉफ्ट
इस लुक में उनका मेकअप ग्लॉसी और नेचुरल रखा गया। न्यूड बेस, सॉफ्ट आई मेकअप और हल्के लिप शेड ने उनके चेहरे की खूबसूरती को और निखार दिया। वहीं साइड-पार्टेड सॉफ्ट वेवी हेयरस्टाइल उनके पूरे लुक को रेड कार्पेट रेडी बना रहा था।
रश्मिका मंदाना का यह क्यूट एनीमे-इंस्पायर्ड गाउन बेहद क्लासिक और स्टाइलिश नजर आया। उनका यूनिक लुक, सॉफ्ट मेकअप और एलिगेंट स्टाइल फैंस को काफी पसंद आया, जिसने पूरे इवेंट में उनके फैशन स्टेटमेंट को खास बना दिया।
