लाइफस्टाइल

Rangoli for Republic Day: तिरंगे के इन 3 रंगों से खिलेगा आपका आंगन, देखें गणतंत्र दिवस के लेटेस्ट और ट्रेंडी रंगोली डिजाइन फोटोज

  • Authored by: अवनी बागरोला
  • Updated Jan 26, 2024, 07:22 AM IST

Rangoli for Republic Day (गणतंत्र दिवस की रंगोली): गणतंत्र दिवस को और खास बनाने के लिए शानदार डेकोरेशन करना तो बनता है। ऐसे में यहां देखें गणतंत्र दिवस की रंगोली, तिरंगा रंगोली, रिपब्लिक डे रंगोली डिजाइंस।

Image

Rangoli for republic day decoration tiranga flag rangoli designs

Rangoli for Republic Day (गणतंत्र दिवस की रंगोली): गणतंत्र दिवस (Republic Day) का दिन आज देशभर में बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। आज ही के दिन 75 साल पहले आजाद भारत का संविधान लागू हुआ था और तभी से हर साल 26 जनवरी के दिन को गणतंत्र दिवस (Republic Day 2024) के रूप में सेलिब्रेट किया जाने लगा है। गणतंत्र दिवस पर हर जगह देशभक्ति का अलग ही जज्बा देखने को मिल रहा है। रिपब्लिक डे पर अलग-अलग सांस्कृतिक कार्यक्रम होते हैं। साथ ही हर भारतवास अपने घर, स्कूल को बेहतरीन अंदाज से सजाता है। ऐसे में अगर इस राष्ट्रीय त्योहार के लिए आप भी अपने घर आंगन को बेहतरीन अंदाज से डेकोरेट करना चाहते हैं। तो गणतंत्र दिवस की ये रंगोली डिजाइंस (Rangoli for Republic Day) एकदम बेस्ट हैं, देखें रिपब्लिक डे स्पेशल रंगोली, तिंरगा रंगोली डिजाइन।

गणतंत्र दिवस की रंगोली डिजाइन्स, Rangoli design for Republic Day

Republic Day Rangoli

Republic Day Rangoli

गणतंत्र दिवस पर प्यारी सी देशभक्ति वाली रंगोली बनानी है, तो लाल किले पर भारत के झंड़े की लहराती हुई ये रंगोली बहुत ही बढ़िया रहेगी। बिगिनर्स तो इस रंगोली को बहुत ही आसानी से बना सकते हैं। आप ट्राईकलर को सीधी लाइन में भी भर सकते हैं बहुत ही अच्छा लुक आएगा, वहीं रंगोली के पास अगर आप हैप्पी रिपब्लिक डे लिखेंगे तो और अच्छा लगेगा।

Rangoli for Republic day

Rangoli for Republic day

गणतंत्र दिवस स्पेशल रंगोली का डिजाइन तलाश रहे हैं, तो कमल फूल की ये बहुत ही सुंदर और सिंपल लुक वाली रंगोली का डिजाइन आपको घर पर जरूर ही बनाना चाहिए। राष्ट्र के त्यौहार पर राष्ट्रीय फूल की महक और तिरंगी रंग आपको मन मोह लेगा।

Tiranga Rangoli

Tiranga Rangoli

मोर वाली ये रंगोली भी देशभक्ति जगाने के लिए बहुत अच्छी है, आप तिरंगे के रंग वाली इस रंगोली को बड़ी ही आसानी से बना सकते हैं।

Gantantra Diwas Rangoli

Gantantra Diwas Rangoli

भारतीय नारी और भारत के तिरंगे वाली ये हैप्पी रिपब्लिक डे रंगोली भी कुछ कम नहीं है। आप ऐसे लहंगे के बजाय सूट वाली लड़की भी बना सकते हैं। देसी लुक वाली ये रंगोली गणतंत्र दिवस पर काफी अच्छी रहेगी।

Happy Republic Day Rangoli

Happy Republic Day Rangoli

बैनर स्टाइल की ये रंगोली का डिजाइन भी गणतंत्र दिवस का जश्न मनाने के लिए बेहतरीन है। आप इस फूल के बजाय अपनी पसंद का कोई और फूल भी बना सकते हैं। बेशक ही आपको गणतंत्र दिवस के अवसर पर 26 जनवरी को इन रंगोली डिजाइन्स में से अपनी पसंद की रंगोली जरूर बनानी चाहिए।

अवनि बागरोला
अवनी बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और मॉडर्न लाइफस्टाइल से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें जेन Z और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 3000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article