Rangoli Designs For Janmashtami 2024: श्री कृष्ण के भक्त उनके प्रेम और आस्था में दीवाने हैं। वहीं, अब वो खास दिन आने वाला है जब कान्हा के भक्त उनकी सेवा में कोई कसर नहीं छोड़ते हैं। जी हां, श्री कृष्ण जन्माष्टमी आ रहा है। जन्माष्टमी तो लड्डू गोपाल के भक्तों के लिए किसी त्योहार से कम नहीं है। जन्माष्टमी से 7 दिन पहले ही घर और आंगन की साफ-सफाई की जाती है, लड्डू गोपाल का दरबार सजाया जाता है और उनके भोग के लिए भी तरह-तरह के पकवान बनाए जाते हैं। अगर आप चाहें तो घर के आंगन में और कान्हा के दरबार के सामने रंगोली बनाकर जन्माष्टमी के त्योहार में चार चांद लगा सकते हैं। आइये आज खास जन्माष्टमी की सबसे खूबसूरत और यूनिक रंगोली के डिजाइन्स देखते हैं।
Rangoli Designs For Janmashtami, Easy Rangoli Designs, Kanha Ki Rangoli Designs -
जन्माष्टमी पर श्रीकृष्ण के सुंदर मुख वाली रंगोली सबसे खूबसूरत दिखती है। इस तरह की रंगोली के डिजाइन आपके घर आंगन की खूबसूरती निखारते हैं और त्योहार का मजा भी बढ़ाते हैं।
ऐसी दही हांडी वाली रंगोली तो हर आंगन की शान बन जाती है। इस तरह की रंगोली देखने में भी काफी एलिगेंट लगती है।
अगर आप चाहें तो अपनी रंगोली में जय श्री कृष्ण लिखकर भी उसे सजा सकते हैं। साथ में अगर दही हांडी बना दें तो ये और भी ज्यादा अच्छी दिखेगी।
फ्लोरल रंगोली का ट्रेंड कभी पुराना नहीं होता। इस तरह की रंगोली में आप रंग और फूल दोनों का इस्तेमाल कर सकते हैं। वहीं, बीच में सिर्फ श्रीकृष्ण का नाम लिख देने से इसकी शोभा बढ़ जाती है।
गेंदे के फूल से बनी रंगोली कान्हा को खुश कर सकती है। ऐसी रंगोली में कान्हा का फेवरेट माखन जोड़ना न भूलें।
लड्डू गोपाल के प्यारे मुख को अगर आप रंगोली के रूप में बनाएंगे तो आपका घर और आंगन खिल उठेगा। इस रंगोली से चारों दिशाओं में खुशियां फैलती नजर आती हैं।
