लाइफस्टाइल

Rangoli Designs For Janmashtami 2024: जन्माष्टमी पर बनाएं ऐसी खूबसूरत रंगोली, कान्हा होंगे प्रसन्न तो घर आएंगी खुशियां, देखें Easy Rangoli Designs

Rangoli Designs For Janmashtami 2024: श्री कृष्ण जन्माष्टमी आने वाली है। इसकी तैयारियां भी अभी से शुरू हो चुकी हैं। जन्माष्टमी से 7 दिन पहले ही लड्डू गोपाल के भक्त कान्हा का पूरा दरबार सजाते हैं। आज चाहें तो इस खास मौके पर घर के आंगन में रंगोली भी बना सकते हैं। आइये यहां जन्माष्टमी के कुछ खास रंगोली डिजाइन देखते हैं।

Image

Shri Krishna Janmashtami 2024 Rangoli Designs Photo

Rangoli Designs For Janmashtami 2024: श्री कृष्ण के भक्त उनके प्रेम और आस्था में दीवाने हैं। वहीं, अब वो खास दिन आने वाला है जब कान्हा के भक्त उनकी सेवा में कोई कसर नहीं छोड़ते हैं। जी हां, श्री कृष्ण जन्माष्टमी आ रहा है। जन्माष्टमी तो लड्डू गोपाल के भक्तों के लिए किसी त्योहार से कम नहीं है। जन्माष्टमी से 7 दिन पहले ही घर और आंगन की साफ-सफाई की जाती है, लड्डू गोपाल का दरबार सजाया जाता है और उनके भोग के लिए भी तरह-तरह के पकवान बनाए जाते हैं। अगर आप चाहें तो घर के आंगन में और कान्हा के दरबार के सामने रंगोली बनाकर जन्माष्टमी के त्योहार में चार चांद लगा सकते हैं। आइये आज खास जन्माष्टमी की सबसे खूबसूरत और यूनिक रंगोली के डिजाइन्स देखते हैं।

Rangoli Designs For Janmashtami, Easy Rangoli Designs, Kanha Ki Rangoli Designs -

Shri Krishna Rangoli Designs

Shri Krishna Rangoli Designs

जन्माष्टमी पर श्रीकृष्ण के सुंदर मुख वाली रंगोली सबसे खूबसूरत दिखती है। इस तरह की रंगोली के डिजाइन आपके घर आंगन की खूबसूरती निखारते हैं और त्योहार का मजा भी बढ़ाते हैं।

Dahi Handi Rangoli Designs

Dahi Handi Rangoli Designs

ऐसी दही हांडी वाली रंगोली तो हर आंगन की शान बन जाती है। इस तरह की रंगोली देखने में भी काफी एलिगेंट लगती है।

Jai Shree Krishna Rangoli Designs

Jai Shree Krishna Rangoli Designs

अगर आप चाहें तो अपनी रंगोली में जय श्री कृष्ण लिखकर भी उसे सजा सकते हैं। साथ में अगर दही हांडी बना दें तो ये और भी ज्यादा अच्छी दिखेगी।

Floral Rangoli Design

Floral Rangoli Design

फ्लोरल रंगोली का ट्रेंड कभी पुराना नहीं होता। इस तरह की रंगोली में आप रंग और फूल दोनों का इस्तेमाल कर सकते हैं। वहीं, बीच में सिर्फ श्रीकृष्ण का नाम लिख देने से इसकी शोभा बढ़ जाती है।

Marigold Flower Janmashtami Rangoli Designs

Marigold Flower Janmashtami Rangoli Designs

गेंदे के फूल से बनी रंगोली कान्हा को खुश कर सकती है। ऐसी रंगोली में कान्हा का फेवरेट माखन जोड़ना न भूलें।

Krishna Janmashtami Rangoli Designs

Krishna Janmashtami Rangoli Designs

लड्डू गोपाल के प्यारे मुख को अगर आप रंगोली के रूप में बनाएंगे तो आपका घर और आंगन खिल उठेगा। इस रंगोली से चारों दिशाओं में खुशियां फैलती नजर आती हैं।

Srishti
सृष्टिauthor

सृष्टि टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की फीचर डेस्क से जुड़ी कंटेंट राइटर हैं, जो मुख्य रूप से धर्म और लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती हैं। सृष्टि को आध्यात्म, भारतीय संस्कृति और साहित्य में गहरी रुचि है। यही वजह है कि उनके लेखों में परंपरा, आस्था और जीवनशैली की सहज समझ खूबसूरती से दिखाई देती है। वह धार्मिक कथाओं, ग्रंथों से जुड़े विषयों, आध्यात्मिक ट्रेंड्स और समकालीन जीवनशैली पर 5,000 से अधिक लेख लिख चुकी हैं। मॉडर्न लाइफस्टाइल और पारंपरिक मूल्यों के बीच संतुलन बनाते हुए वह ऐसे कंटेंट गढ़ती हैं, जो प्रेरक होने के साथ-साथ जानकारीपूर्ण भी होता है।

और पढ़ें
End of Article