लाइफस्टाइल

Navratri 2024 Rangoli designs: माता रानी के नाम से खिल उठेगा आपका आंगन, नवरात्रि के लिए देखें लेटेस्ट सिंपल रंगोली डिजाइन फोटो

Navratri 2024 Rangoli designs (नवरात्रि 2024 अप्रैल रंगोली डिजाइन इमेज): चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर आंगन में माता रानी के नाम की रंगोली बनानी तो बनती है। यहां देखें अप्रैल में मनाई जाने वाली नवरात्रि की रंगोली के लेटेस्ट सिपंल डिजाइन्स, नवरात्रि 2024 कब है, रंगोली फोटो डाउनलोड।

Image

Rangoli designs for Navratri 2024 April latest simple rangoli photo

Navratri 2024 Rangoli designs (नवरात्रि 2024 अप्रैल रंगोली डिजाइन इमेज): हिंदू पंचांग के हिसाब से हर साल में चार बार नवरात्रि का त्योहार मनाया जाता है। और अप्रैल में आने वाली नवरात्रि को चैत्र नवरात्रि कहते हैं, इस साल चैत्र नवरात्रि 9 अप्रैल से शुरू हो रही है। जिसमें 9 दिनों तक माता रानी के स्वरूपों का पूजन किया जाएगा। अब ऐसे में आप भी देवी मैया का भव्य स्वागत करना चाहते हैं, तो आंगन में ये रंगोली बनाना तो एकदम बेस्ट है। नवरात्रि पर बनाने के लिए यहां देखें नवरात्रि 2024 रंगोली डिजाइन्स, लेटेस्ट सिंपल रंगोली फोटो डाउनलोड।

नवरात्रि 2024 अप्रैल लेटेस्ट रंगोली डिजाइन्स , Rangoli designs for Navratri 2024

Rangoli designs for Navratri

Rangoli designs for Navratri

नवरात्रि पर माता रानी के नाम की रंगोली बनानी है, तो ये दिव्य स्वरूप वाली रंगोली का डिजाइन एकदम जबरदस्त रहेगा। सूरज के तेज जैसी ये रंगोली को आप असली फूल तो दीये से भी सजा सकते हैं। या फिर आप सिर्फ गोलाकार में माता रानी के नैन नक्श भी बना सकते हैं।

Navratri 2024 April date

Navratri 2024 April date

नवरात्रि के पावन अवसर पर घर में सुख, शांति बनी रहने की कामना करते हैं, तो ऐसे में माता रानी के पगलिए बनाकर उनका स्वागत करना बनता है। आप बहुत ही खास तरह से ऐसी सिंपल और सुंदर डिजाइन की रंगोली तैयार कर सकते हैं।

Navratri ki Rangoli

Navratri ki Rangoli

बिगिनर हैं और घर के द्वार पर आसान सी कोई रंगोली का डिजाइन बनाना है, तो ऐसी शुभ नवरात्रि की बैनर लुक जैसी रंगोली का डिजाइन भी बहुत अच्छा लगेगा। माता रानी के त्रिशूल के साथ आप ऐसे फूल पत्ती का डिजाइन झटपट ही बना सकते हैं।

Navratri 2024 rangoli designs

Navratri 2024 rangoli designs

छोटी छोटी डॉट पैटर्न की ये माता रानी की रंगोली अपने आप में ही बहुत खूबसूरत है। आप ऐसी रंगोली कंघी, कांटे तो चम्मच की मदद से आसानी से बना सकते हैं। और फूल, बेल के डिजाइन वाली रंगोली को दीप व असली फूलों से सजाएंगे तो लुक और अच्छा हो जाएगा।

Rangoli design photo

Rangoli design photo

माता रानी के आगमन के साथ तो जातकों के जीवन में खुशियां और धन-धान्य भर जाता है, ऐसे में चैत्र नवरात्रि के अवसर पर मैया का स्वागत करती ये पगलियों और गेहूं चावल के कलश वाली रंगोली बहुत बढ़िया लगेगी। जरूर ही आपको अप्रैल नवरात्रि 2024 के मौके पर आंगन तो घर के द्वार पर इन रंगोली डिजाइन्स में से अपनी पसंद वाली रंगोली बनानी ही चाहिए।

TNN Lifestyle Desk
TNN लाइफस्टाइल डेस्क author

अगर आप फैशनिस्टा हैं और फैशन की दुनिया के बेताज बादशाह बनना चाहते हैं या फिर लाइफस्टाइल से जुड़ी कोई भी रोचक खबरों को पढ़ना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहां ना केवल आपको सीजन के फैशन ट्रेंड्स बल्कि घर को सजाने से लेकर हेल्थ टिप्स तक की सभी जानकारियां मिलेगी। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के लाइफस्टाइल सेक्शन से जुड़ें और रोजाना नए नए आइडियाज के साथ अपनी लाइफ को बनाएं मजेदार।

और पढ़ें
End of Article