Independence Day 15 August 2023 Rangoli Designs: रंगीले देश की आजादी का जश्न मनाने के लिए भारत का 77 वां स्वतंत्रता दिवस बस आने ही वाला है। और इस शानदार से मौके पर साज सज्जा का बहुत ही गहरा महत्व होता है। बेशक ही राष्ट्र का त्योहार किसी होली, दिवाली से कम नहीं है और इस दिन का खास उत्सव मनाना तो बनता है। वहीं अगर आप भी इस स्वतंत्रता दिवस कुछ बहुत क्रिएटिव और प्यारा करना चाहते हैं। तो घर के आंगन में या ऑफिस, स्कूल में रंगोली के ये लेटेस्ट डिजाइन्स बनाकर त्योहार का मजा दुगना कर सकते हैं। देखें स्पेशल ट्राइकलर रंगोली, मांडला और फूल की रंगोली के लेटेस्ट डिजाइन्स, जो दिखने में लाजवाब और बनाने में बहुत ही आसान हैं।
Rangoli designs for independence day 2023 latest easy and simple rangoli pattern mandala tricolor rangoli
Simple easy Rangoli designs for Independence day 2023
फ्लोरल रंगोली डिजाइनफ्लोरल पैटर्न की ये बहुत ही प्यारी सी हरी, केसरी और सफेद रंग वाली रंगोली स्वतंत्रता दिवस की थीम के लिए एकदम ही परफेक्ट है। इस कलर की कॉम्बिनेशन में आप अपनी पसंद के कोई और फूल भी बनाकर उन्हें दीये और असली फूल आदि के साथ सजा सकते हैं।
मोर वाली रंगोली
राष्ट्र का त्योहार हो और राष्ट्रिय पक्षी की तस्वीर रंगोली में न हो ऐसा कैसे हो सकता है। बेशक स्वतंत्रता दिवस पर मोर और भारत झंडे वाली ये रंगोली सिंपल और सुंदर लुक देगी है। वहीं आप भी एक्स्ट्रा खूबसूरती के लिए मोर पंख में तिरंगे का रंग भर सकते हैं।
फूलों वाली रंगोली
असली फूलों वाली रंगोली हर तीज त्योहार पर किसी सवाल जवाब से बहुत ही खूबसूरत लगती है। स्वतंत्रता दिवस पर आप भी ऐसी फूलों की रंगोली बनाकर अपना आंगन सजा सकते हैं। पीले के अलावा आप गेंदे के नारंगी फूल का उपयोग करेंगे, तो बहुत ही बढ़िया लगेगा।
मांडला रंगोली
देसी ट्रेडिशनल स्टाइल वाली रंगोली बनानी है, तो देश के तिरंगे के रंग वाली ये मांडला पैटर्न वाली रंगोली भी कुछ कम नहीं है। आप आस पास की डिजाइन किसी और रंग के साथ भी बना सकते हैं।
जय हिंद रंगोली
देश को आजादी दिलाने वाले वीर शहीदों और जवानों को नमन करती ये जय हिंद रंगोली भी आपको इस स्वतंत्रता दिवस पर बनानी ही चाहिए। जय हिंद के साथ साथ आप स्वतंत्रता दिवस की बधाई आदि भी दे सकते हैं।
सिंपल तिरंगा रंगोली
तिरंगी रंगों वाली ये सिंपल और बहुत ही स्टाइलिश सुंदर सी रंगोली भी परफेक्ट विकल्प हो सकती है। फूल, पत्ती, बेल, बिंदू और स्ट्रोक्स वाली इस रंगोली में बहुत से पैटर्न्स मौजूद हैं। जो बेशक ही देखने वाले की आंखों को खूब भाएगें।
