लाइफस्टाइल

Khan Sir Motivational Quotes: छत को बहुत गुरूर था..., सोमवार की सुबह ऊर्जा से भर देंगे खान सर के ये प्रेरक विचार

Motivational Quotes by Khan Sir: अपनी शानदार शैली में पढ़ाने के लिए पहचाने जाने वाले खान सर आज किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। Youtube पर खान सर को देखने वाले लोगों की संख्या 20 मिलियन यानी 2 करोड़ से भी अधिक हैं। उनके विचार छात्रों को ऊर्जा देते हैं और सफल होने के लिए प्रेरित करते हैं। पढ़ें खान सर के ये प्रेरक विचार-

Image

Khan Sir Motivational Quotes

Motivational Quotes by Khan Sir in Hindi: प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाला कोई भी छात्र आज खान सर से अनजान नहीं है ।अपनी अद्भुत भाषा शैली के लिए पहचाने जाने वाले खान सर पटना शहर में अपना कोचिंग संस्थान चलाते हैं। वहीं यूट्यूब के माध्यम से ऑनलाइन जानकारियां देते हैं। अपनी शानदार शैली में पढ़ाने के लिए पहचाने जाने वाले खान सर आज किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। Youtube पर खान सर को देखने वाले लोगों की संख्या 20 मिलियन यानी 2 करोड़ से भी अधिक हैं।

कौन हैं खान सर Who is Khan Sir

दिसम्बर 1993 को उ0प्र0 के शहर गोरखपुर में जन्मे खान सर का असली नाम “फैजल खान” है। खान सर ने अपनी स्नातक और परास्नातक की पढ़ाई इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पूरी की है। खान सर बताते हैं कि उनका सपना सेना में जाने का था लेकिन मेडिकल अनफिट होने की वजह से वह सेना में नहीं जा सके। उनके विचार छात्रों को ऊर्जा देते हैं और सफल होने के लिए प्रेरित करते हैं। पढ़ें खान सर के ये प्रेरक विचार। आज हमारे लेख में खान सर के ऐसे ही शानदार कोट्स शामिल हैं जो आपको जीवन की किसी भी परीक्षा में लगातार आगे बढ़ने के लिए मोटिवेट करते हैं।

Motivational Quotes by Khan Sir

  1. परेशानियों से कभी नहीं घबराइएगा क्योंकि आगे बढ़ने के लिए तकलीफ का होना जरूरी है, क्योंकि छांव आते ही इंसान के कदम रुक जाते हैं लेकिन धूप में कभी कदम नहीं रुकते।
  2. मेहनत बता देती है की परिणाम कैसे मिलेगा वरना परिणाम तो बता ही देता हैं की आपका मेहनत कैसा था।
  3. छत को बहुत गुरूर था छत होने का, एक मंजिल और बन गया अब छत फर्श बन गया।
  4. पहचान से मिला काम बहुत देर तक नहीं रहता, लेकिन काम से मिली हुई पहचान आजीवन बनी रहती है।
  5. आपको अगर दिल लगाना ही है तो किताबों से लगाओ, बेवफा भी निकलेगी तो मुकद्दर बना कर जाएगी।
  6. अपनी मंजिल को भुला कर जिया तो क्या जिया, हैं दम तुझमें तो उसे पाकर दिखा। लिख दे खून से अपनी कामयाबी की कहानी, और बोल उस किस्मत से कि दम है तो मिटा के दिखा।
  7. आप अपने आप के ऊपर समय दीजिए, खुद को डेवलेप कीजिए। जब अपना समय आप अपने ऊपर खर्च करते हैं तो आने वाले समय में लोग आपको गूगल पर सर्च करते हैं।
  8. दिन में सभी के लिए 24 घंटे होते हैं, लेकिन इसी 24 घण्टे में किसी को प्यार करके ‘पति’ बनने का शौक है और किसी को मेहनत करके ‘करोड़पति’ बनने का। आप सोचिये की आपको क्या बनना है।
  9. मिजाज में कुछ सख्ती रखिए, क्योंकि लोग पी जाते अगर समुद्र खारा नहीं होता।
  10. सफलता की सबसे खास बात है कि वो मेहनत करने वाले पर फिदा हो जाती है।

क्या कहते हैं खान सर

“मेहनत बता देती है की परिणाम कैसे मिलेगा वरना परिणाम तो बता ही देता हैं की आपका मेहनत कैसा था”— खान सर का ये शानदार विचार हमें अपने लक्ष्य को प्राप्त करने हेतु लगातार मेहनत करने के लिए प्रेरित करता है।

TNN Lifestyle Desk
TNN लाइफस्टाइल डेस्क author

अगर आप फैशनिस्टा हैं और फैशन की दुनिया के बेताज बादशाह बनना चाहते हैं या फिर लाइफस्टाइल से जुड़ी कोई भी रोचक खबरों को पढ़ना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहां ना केवल आपको सीजन के फैशन ट्रेंड्स बल्कि घर को सजाने से लेकर हेल्थ टिप्स तक की सभी जानकारियां मिलेगी। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के लाइफस्टाइल सेक्शन से जुड़ें और रोजाना नए नए आइडियाज के साथ अपनी लाइफ को बनाएं मजेदार।

और पढ़ें
End of Article