Independence Day 15 August 2023 Rangoli Designs: रंगीले देश की आजादी का जश्न मनाने के लिए भारत का 77 वां स्वतंत्रता दिवस बस आने ही वाला है। और इस शानदार से मौके पर साज सज्जा का बहुत ही गहरा महत्व होता है। बेशक ही राष्ट्र का त्योहार किसी होली, दिवाली से कम नहीं है और इस दिन का खास उत्सव मनाना तो बनता है। वहीं अगर आप भी इस स्वतंत्रता दिवस कुछ बहुत क्रिएटिव और प्यारा करना चाहते हैं। तो घर के आंगन में या ऑफिस, स्कूल में रंगोली के ये लेटेस्ट डिजाइन्स बनाकर त्योहार का मजा दुगना कर सकते हैं। देखें स्पेशल ट्राइकलर रंगोली, मांडला और फूल की रंगोली के लेटेस्ट डिजाइन्स, जो दिखने में लाजवाब और बनाने में बहुत ही आसान हैं।
Simple easy Rangoli designs for Independence day 2023
फ्लोरल रंगोली डिजाइन
Rangoli design
फ्लोरल पैटर्न की ये बहुत ही प्यारी सी हरी, केसरी और सफेद रंग वाली रंगोली स्वतंत्रता दिवस की थीम के लिए एकदम ही परफेक्ट है। इस कलर की कॉम्बिनेशन में आप अपनी पसंद के कोई और फूल भी बनाकर उन्हें दीये और असली फूल आदि के साथ सजा सकते हैं।
मोर वाली रंगोली

Independence day rangoli
राष्ट्र का त्योहार हो और राष्ट्रिय पक्षी की तस्वीर रंगोली में न हो ऐसा कैसे हो सकता है। बेशक स्वतंत्रता दिवस पर मोर और भारत झंडे वाली ये रंगोली सिंपल और सुंदर लुक देगी है। वहीं आप भी एक्स्ट्रा खूबसूरती के लिए मोर पंख में तिरंगे का रंग भर सकते हैं।
फूलों वाली रंगोली

Flower Rangoli
असली फूलों वाली रंगोली हर तीज त्योहार पर किसी सवाल जवाब से बहुत ही खूबसूरत लगती है। स्वतंत्रता दिवस पर आप भी ऐसी फूलों की रंगोली बनाकर अपना आंगन सजा सकते हैं। पीले के अलावा आप गेंदे के नारंगी फूल का उपयोग करेंगे, तो बहुत ही बढ़िया लगेगा।
मांडला रंगोली

Mandala rangoli
देसी ट्रेडिशनल स्टाइल वाली रंगोली बनानी है, तो देश के तिरंगे के रंग वाली ये मांडला पैटर्न वाली रंगोली भी कुछ कम नहीं है। आप आस पास की डिजाइन किसी और रंग के साथ भी बना सकते हैं।
जय हिंद रंगोली

Jai Hind rangoli
देश को आजादी दिलाने वाले वीर शहीदों और जवानों को नमन करती ये जय हिंद रंगोली भी आपको इस स्वतंत्रता दिवस पर बनानी ही चाहिए। जय हिंद के साथ साथ आप स्वतंत्रता दिवस की बधाई आदि भी दे सकते हैं।
सिंपल तिरंगा रंगोली

Simple Tricolor rangoli
तिरंगी रंगों वाली ये सिंपल और बहुत ही स्टाइलिश सुंदर सी रंगोली भी परफेक्ट विकल्प हो सकती है। फूल, पत्ती, बेल, बिंदू और स्ट्रोक्स वाली इस रंगोली में बहुत से पैटर्न्स मौजूद हैं। जो बेशक ही देखने वाले की आंखों को खूब भाएगें।
