लाइफस्टाइल

Rangoli designs for Chhath Puja: केलवा के पात पर उगे लन... छठ महापर्व पर आंगन में बनाएं सिंपल और सुंदर रंगोली, घर पर बना रहेगा छठी मैया का आशीर्वाद

Rangoli designs for Chhath Puja (छठ पूजा की रंगोली): छठ महापर्व की खुशियों में चार चांद लगाने के लिए छठी मैया की विधिवत पूजा करने के साथ साथ घर आंगन को सजाना भी खास होता है। छठ पर घर सजाने के लिए यहां देखें रंगोली के शानदार डिजाइन्स, जिन्हें बिगिनर्स भी बड़ी आसानी से बना सकते हैं।

Image

Rangoli designs for chhath puja rangoli freehand latest easy chhath puja rangoli design simple

Chhath puja rangoli design simple: बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश में छठ महापर्व (Chhath puja) बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। छठ (Chhath) के इस चार दिन के त्योहार की शुरुआत नहाय खाय से होती है। वहीं दूसरे दिन खरना, तीसरे दिन डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य और चौथे यानि आखिरी दिन उगते सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है। छठ एकलौता ऐसा पर्व है, जिसमें डूबते सूर्य की भी पूजा की जाती है। छठ के त्योहार पर छठी मैया की पूजा के साथ घर की साफ सफाई और सजावट का भी महत्व होता है। यहां देखें छठ के लिए शानदार रंगोली डिजाइंस (Chhath Puja Rangoli Design), जिन्हें बिगिनर्स भी बड़ी आसानी से छठ पर आंगन में बना सकते हैं।

Rangoli design for Chhath Puja 2023 Simple Rangoli design

Rangoli design for Chhath

Rangoli design for Chhath

छठ पर शानदार रंगोली बनानी है, सूर्य देव, कलश और दीप वाली ये रंगोली आपके आंगन में खूब जचेगी। आप इसके आस पास असली फूलों का डेकोरेशन भी कर सकते हैं।

Simple Chhath Puja Rangoli

Simple Chhath Puja Rangoli

छठ महापर्व के त्योहार पर गोल वाली ये रंगोली भी बना सकते हैं। मल्टीकलर का इस्तेमाल कर आप सूरज और फल-फूल, छलनी की रंगोली बनाना बेहतरीन हो सकता है। आप इन्हें दीयों से सजा सकते हैं।

Chath Puja Rangoli

Chath Puja Rangoli

आंगन में छठ के त्योहार की रौनक जमाना चाहते हैं, तो ये वाली रंगोली तो एकदम ही बेस्ट है। अगर आप आंगन या मंदिर के द्वार पर ये वाली रंगोली बनाएंगे, तो बेशक ही छठी मैया का आशीर्वाद आपके परिवार के ऊपर सदा बना रहेगा।

Simple Rangoli design Chhath 2023

Simple Rangoli design Chhath 2023

छठी मैया की जय करती ये वाली चोकोर दीये, कलश, स्वास्तिक, सूर्य की रंगोली बहुत ही शानदार है।

Chhath puja rangoli design simple

Chhath puja rangoli design simple

छठ पर ये वाली रंगोली बनाएंगे, तो बहुत ही बेहतरीन लुक आएगा। त्योहारों में जान फूंकने के लिए आप ये प्यारे प्यारे रंगों का इस्तेमाल कर बहुत ही बढ़िया हैप्पी छठ की बधाई देती रंगोली बना सकते हैं। बेशक ही इन रंगोलियों से त्योहार की खुशियों में चार चांद लग जाएंगे।

TNN Lifestyle Desk
TNN लाइफस्टाइल डेस्क author

अगर आप फैशनिस्टा हैं और फैशन की दुनिया के बेताज बादशाह बनना चाहते हैं या फिर लाइफस्टाइल से जुड़ी कोई भी रोचक खबरों को पढ़ना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहां ना केवल आपको सीजन के फैशन ट्रेंड्स बल्कि घर को सजाने से लेकर हेल्थ टिप्स तक की सभी जानकारियां मिलेगी। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के लाइफस्टाइल सेक्शन से जुड़ें और रोजाना नए नए आइडियाज के साथ अपनी लाइफ को बनाएं मजेदार।

और पढ़ें
End of Article