Sawan 2024 Rangoli Design (सावन रंगोली डिजाइन फोटो): सावन का महीना शिव भक्तों के लिए बहुत ही ज्यादा खास होता है। इस साल श्रावण मास 22 जुलाई से शुरू होकर 19 अगस्त तक रहेगा। जिसका सनातन धर्म में बहुत महत्व बताया गया है, सावन मास में ही भगवान शिव और माता पार्वती का मिलन हुआ था। ऐसे में सावन की पूजा और साज सज्जा का खास लाभ मिलता है। तो अगर आप भी सावन मास में अपने आंगन में भगवान शिव का भव्य स्वागत करना चाहते हैं, तो उनके स्वागत में ये खास रंगोली की डिजाइन्स बनाना तो बनता है। देखें लेटेस्ट रंगोली डिजाइन, सावन की रंगोली, सिंपल, ईजी फोटो जो आपके आंगन में चार चांद लगा देंगी। और ये रंगोली डिजाइन बिगिनर्स भी आसानी से बना सकते हैं।
रंगोली की डिजाइन नई, Latest Rangoli Design Sawan 2024

Sawan Teej Rangoli
सावन स्पेशल कोई नए डिजाइन की रंगोली अगर आप तीज या फिर सावन में भी बनाना चाहते हैं। तो वाली झूला रंगोली का डिजाइन इन दिनों खूब ट्रेंड में है। सावन में हरियाली और झूले का खास महत्व होता है, ऐसे में ये वाली रंगोली आप भी जरूर ट्राई करें, आपके घर आंगन में एकदम खिला खिला लुक आएगा।

Happy Sawan Rangoli
सावन में शिव नाम सुन झूमती महिला की ये रंगोली भी काफी प्यारी है। हैप्पी सावन की बधाई देने के लिए ये वाली रंगोली वाकई एकदम परफेक्ट रहेगी। बहुत ही ज्यादा सिंपल और सुंदर लुक की ये रंगोली बिगिनर्स भी बहुत ही ज्यादा आसानी से बना लेंगे। आप बेल के पत्ते की जगह कोई और पत्ता भी बना सकते हैं।

Rangoli Design Easy
शिव नाम की कोई सिंपल लेकिन शानदान रंगोली बनानी है। तो फिर ये दोनों ही डिजाइन एकदम एक से बढ़कर एक हैं। बेल पत्र के आकार में ऊँ नम: शिवाय और शिव शक्ति लिखा हुआ बहुत ही ज्यादा आकर्षक लग रहा है। आप इस रंगोली को असली पत्तों और फूलों से सजा सकते हैं।

Flower Rangoli
असली फूलों की रंगोली का ट्रेंड कभी भी फीका नहीं पड़ता है। झटपट कमाल के लुक वाली रंगोली बनानी है, तो आपको ये फूलों की रंगोली ट्राई करनी ही चाहिए।

Sawan 2024 New Rangoli
त्रिशूल और कमल फूल वाली ये रंगोली का डिजाइन भी एकदम ही कमाल का है। आपको जरूर ही इस सावन के सोमवार में अपनी पसंद वाली शानदार रंगोली के डिजाइन ट्राई करना ही चाहिए।
