लाइफस्टाइल

रणबीर कपूर का राम अवतार है बहुत मनमोहक, देखें वस्त्र-आभूषण से जुड़ी सारी डिटेल्स यहां

Ranbir Kapoor As Ram in Ramayana Teaser: रणबीर कपूर और साई पल्लवी स्टारर रामायणा के टीजर ने फैंस को खुश कर दिया था। श्रीराम अवतार में रणबीर को काफी पसंद किया जा रहा है। यहां देखें रणबीर कपूर के राम अवतार से जुड़ी खास डिटेल्स -

Image

Ranbir Kapoor As Ram in Ramayana

Ranbir Kapoor As Ram in Ramayana Teaser: रणबीर कपूर और साई पल्लवी स्टारर नितेश तिवारी की रामायण के चर्चे लंबे समय से चल रहे हैं। हाल ही में फिल्म का टीजर रिलीज किया गया है। बॉलीवुड में पौराणिक कहानियों को नए अंदाज में पेश करने का ट्रेंड लगातार बढ़ रहा है। और इसी कड़ी में Ranbir Kapoor और Sai Pallavi स्टारर फिल्म Ramayana का टीजर अब बहुत ही ज्यादा चर्चा में है। टीजर, कहानी के साथ साथ फिल्म में रणबीर कपूर के लुक को लेकर भी खूब चर्चा है। टीजर में दिखाए गए रणबीर कपूर के श्रीराम अवतार ने दर्शकों का दिल जीत लिया है।

राम अवतार में रणबीर कपूर

टीजर में रणबीर कपूर का लुक बेहद सादगीपूर्ण, शांत और दिव्य नजर आ रहा है। उनके चेहरे पर संतुलन, करुणा और दृढ़ता का भाव साफ दिखाई दे रहा है, जो भगवान राम के व्यक्तित्व की सबसे बड़ी पहचान है। बिना किसी ओवरड्रामेटिक स्टाइल के, उनका यह अवतार काफी नैचुरल और प्रभावशाली लगा। फिल्म में रणबीर कपूर के लिए कपड़े और उनका लुक डिजाइनर रिंपल और हरप्रीत ने स्टाइल किया है।

रणबीर के कॉस्ट्यूम्स और बॉडी लैंग्वेज पर भी फिल्म में बहुत ही ज्यादा बारीकी से काम किया गया है। सिंपल वेशभूषा, हल्का मेकअप और सॉफ्ट एक्सप्रेशंस उनके किरदार को और भी रियलिस्टिक बना रहा है। टीजर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर फैंस ने इसे खूब सराहा। कई लोगों ने रणबीर कपूर के इस ट्रांसफॉर्मेशन को उनके करियर का सबसे अलग और चुनौतीपूर्ण रोल बताया। फैंस खासतौर पर इस बात से खुश हैं कि फिल्म में भगवान राम के किरदार को बहुत ही गरिमा और सम्मान के साथ दिखाया गया है।

सादगी भरी वेषभूषा

रणबीर कपूर ने श्रीराम अवतार के लिए खास धोती, दुपट्टा और ट्रेडिशनल टेम्पल ज्वेलरी धारण की थी। रणबीर का यह लुक सादगी और मिनिमलिज्म का बेहतरीन उदाहरण है। उनका स्टाइल बताता है कि बिना ज्यादा ग्लैमर के भी एक पावरफुल इम्पैक्ट बनाया जा सकता है। लाल और गोल्डन रंग के शानदार कलर कॉम्बिनेशन वाली धोती के साथ आभूषण काफी उभरकर नजर आ रहे थे।

साई पल्लवी की सीता बनीं आकर्षण का केंद्र

फिल्म में साई पल्लवी माता सीता के किरदार में नजर आने वाली हैं। उनका लुक भी उतना ही ग्रेसफुल और एलिगेंट है। साई पल्लवी की नैचुरल ब्यूटी और सादगी इस रोल के लिए बिल्कुल फिट बैठती है। टीजर में उनकी झलक भले ही कम हो, लेकिन उनकी उपस्थिति ने ही दर्शकों को फिल्म के प्रति और ज्यादा उत्साहित कर दिया है।

Avni Bagrola
अवनी बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और मॉडर्न लाइफस्टाइल से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें जेन Z और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 3000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article