लाइफस्टाइल

Motivational Quotes: रमण महर्षि के अनमोल विचार, बदल सकते हैं आपकी सोच, मिलेगी शांति

Ramana Maharshi Quotes: रमण महर्षि के विचार आज की भागदौड़ भरी दुनिया में आपको शांति देने का काम करेंगे। रमण महर्षि के उपदेशों को अपनाकर आप शांति, प्रेम और आत्म-संतोष का अनुभव कर सकते हैं। आध्यात्मिक मार्गदर्शन के साथ ही इन विचारों को अपनाकर आप जीवन को सरल और सार्थक बना सकते हैं।

Image

Ramana Maharshi Motivational Quotes

Ramana Maharshi Motivational Quotes: भारत की पवित्र भूमि ने अनेक संतों और महापुरुषों को जन्म दिया है, इन्हीं में से एक का नाम रमण महर्षि (Ramana Maharshi) है जिन्होंने अपने विचारों से पूरी मानवता को प्रेरित करने का काम किया है। आत्मज्ञान, शांति और आत्मचिंतन के महान प्रतीक रमण महर्षि के विचार आज भी आपके मन को शांति और आत्मबोध की राह दिखाने का काम कर सकते हैं। यहां देखें रमण महर्षि के 6 प्रेरणादायक विचार, जो आपके जीवन को नई दिशा दे सकते हैं —

1- 'मन ही संसार है। जब मन शांत होता है, संसार भी शांत हो जाता है।'

(रमण महर्षि कहते हैं-जो कुछ हम बाहर अनुभव करते हैं, वह हमारे मन का ही प्रतिबिंब है। इसलिए पहले अपने मन को शांत करना सीखो।)

2- 'ईश्वर कोई बाहरी शक्ति नहीं, वह तुम्हारे भीतर ही है।'

(रमण महर्षि कहते हैं- हमें ईश्वर को मंदिरों या ग्रंथों में नहीं, बल्कि अपने हृदय में खोजना चाहिए।)

3- 'मौन ही सबसे बड़ा उपदेश है।'

(रमण महर्षि मानते थे कि सत्य शब्दों से नहीं, अनुभव से समझा जा सकता है। मौन में आत्मा ईश्वर से जुड़ती है।)

4- 'जो कुछ होता है, वही होना था – इसे स्वीकारो।'

(रमण महर्षि सिखाते हैं कि जीवन में जो घट रहा है, उसे विरोध नहीं, बल्कि स्वीकार करना चाहिए। स्वीकार में ही मुक्ति है।)

5- 'अहंकार सबसे बड़ा अंधकार है।'

(रमण महर्षि ने कहा था- जब तक मैं की भावना रहती है, तब तक सत्य का अनुभव नहीं हो सकता। विनम्रता ही आत्मज्ञान की पहली सीढ़ी है।)

6- 'हर परिस्थिति में शांत रहो, यही साधना है।'

(रमण महर्षि सिखाते हैं कि बाहरी घटनाएं चाहे जैसी हों, अगर मन स्थिर है, तो कुछ भी हमें विचलित नहीं कर सकता।)

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article