लाइफस्टाइल

Ramadan Mubarak Reply: रमजान की बरकतों से रोशन हो आपका भी जहान.., इन लाजवाब संदेशों से दें रमजान मुबारक का जवाब

Reply for Ramadan Mubarak : आज दो मार्च यानी रविवार को पहला रोजा रखा जा रहा है। दुनियाभर के मुसलमान रमजान के इस पाक महीने में पूरी शिद्दत से अल्लाह की इबादत करते हैं। पूरे महीने का रोजा रखने के बाद अगले महीने की एक तारीख यानी शव्वाल महीने की एक तारीख को ईद मनाई जाती है।

Image

Ramadan Mubarak Reply, Reply for Ramadan Mubarak, Ramadan Mubarak Reply Messages

Reply for Ramadan Mubarak: रमजान का महीना शुरू हो चुका है। आज पहला रोजा रखा गया है। यह पूरा महीना अल्लाह की इबादत को समर्पित होता है। इस्लाम को मानने वाले हर साल इस पाक महीने का इंतजार करते हैं। माना जाता है कि पूरी शिद्दत से अल्लाह को याद कर इबादत करने वालों और रोजा रखने वालों की मनोकामनाएं पूरी होती हैं और उनपर ऊपरवाले की रहमत बरसती है। लोग एक दूसरे को इस पाक महीने की मुबारकबाद भी देते हैं। अगर आपको भी किसी ने रमजान मुबारक का संदेश भेजा है तो आप उन्हें इन खास संदेशों को रमजान मुबारक का जवाब दे सकते हैं:

Ramadan Mubarak Reply Messages | Ramadan Mubarak Reply in Urdu | Ramadan Mubarak Reply in Arabic

1. रमजान का महीना रहमतें लाया,

अल्लाह की नेमतों का साया,

जो भी करे इबादत सच्चे दिल से,

उसके लिए जन्नत का दरवाजा खुला पाया.

Happy Ramadan 2025 to you Also

2. रमजान की बरकतों से रोशन हो जहान,

हर तरफ फैले अल्लाह का फरमान,

नेकी करो और जकात दो,

हर रोज़े में मिलती है जन्नत की पहचान.

रमजान करीम!

3. रोज़ा रखकर सब्र सिखाया जाता है,

हर भूखे को अपना समझाया जाता है,

रमजान में जो करे नेकी और इबादत,

उसका हर गुनाह मिटाया जाता है

Ramzan Mubarak You too

4. रमजान में अल्लाह की बंदगी करो,

हर बुराई से तौबा करो,

रहम, मोहब्बत और सच्चाई से,

इस पाक महीने को रोशन करो

Happy Ramadan 2025 to you Also

5.रमजान की रोशनी में, हर तरफ उजाला हो,

हर इबादत में अल्लाह का नूर हो,

जो भी मांगे सच्चे दिल से, उसे पूरा करने को अल्लाह मजबूर हो.

आपको भी रमजान मुबारक !

6. रहमतें ही रहमतें हों इस पाक महीने में,

सजदे में सिर झुका रहे उसी की जमीं में,

मिले जन्नत की खुशबू हर रोज़े के बदले,

अल्लाह की मोहब्बत बरसे इस महीना-ए-रमजान में.

Ramadan Mubarak

7. चमक उठे रोशन जमाना सारा,

जब आए रमजान का महीना प्यारा,

रोज़ा रखो, नेकी करो,

हर सजदा बने जन्नत का किनारा.

रमजान मुबारक आपको भी

8. रमजान में तमन्नाएं आपकी सब पूरी हो जाएं,

आपका मुकद्दर हो इतना रौशन कि

आमीन कहने से सारी दुआएं कबूल हो जाएं।

रमजान मुबारक

9. चांद की रोशनी बिखर गई है आसमान में,

खुशियों का माहौल है सारे जहान में,

हर कोई अल्लाह की इबादत कर रहा है,

ऐसी बरकत छाई है रमजान में।

रमजान 2025 मुबारक

10. रमजान आया है, अल्लाह की इनायत साथ लाया है,

रहमतों की बारिश से सबका नसीब जगाया है,

हर रोज़ा, हर दुआ हो कबूल,

अल्लाह ने अपने बंदों को बुलाया है.

आपको भी रमजान मुबारक !

रमजान मुबारक के इन संदेशों से आप अपनों को बता सकते हैं कि उनका संदेश आपको मिल गया और आप दुआ करते हैं सामने वाले पर खुदा की रहमत बरसे।

Suneet Singh
सुनीत सिंहauthor

सुनीत सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में डिप्टी न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन में स्पेशल स्टोरीज प्रोजेक्ट का नेतृत्व कर रहे हैं। टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों के अनुभव के साथ, सुनीत उन बहुमुखी पत्रकारों में शामिल हैं जिन्होंने न्यूजरूम और फील्ड—दोनों मोर्चों पर खुद को साबित किया है। माइक, कैमरा और एडिटिंग डेस्क तीनों से उनकी सहज जुगलबंदी ने उन्हें एक संतुलित और विश्वसनीय मीडिया प्रोफेशनल के रूप में स्थापित किया है। पिछले 10 वर्षों से सुनीत लाइफस्टाइल, लिटरेचर, सिनेमा और संस्कृति से जुड़ी गहन व विश्लेषणात्मक स्टोरीज लिखते रहे हैं और अबतक 12,000 से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। उनकी लेखन शैली गहराई, मौलिक दृष्टिकोण और रिसर्च-आधारित प्रस्तुति से पहचानी जाती है। वे विषयों की बारीकियों को पकड़कर उन्हें सरल, प्रभावी और पाठकों से जुड़ने वाली भाषा में ढालने में दक्ष हैं।

और पढ़ें
End of Article