लाइफस्टाइल

Ramadan 2024 Mehndi Designs: रमजान के मौके पर हाथों में सजाएं ये मेहंदी डिजाइन्स, खूबसूरती में लग जाएगा चार चांद

Ramadan 2024 Mehndi Designs: इस साल रमजान 11 मार्च 2024 से रमजान शुरू हो रहा है। अगर 10 मार्च को चांद दिखता है तो 11 मार्च को पहला रोजा रखा जाएगा।

Image

Ramadan 2024 Mehndi Designs

Ramadan 2024 Mehndi Designs: रमजान का महीना हर मुस्लमान के लिए बेहद पाक महीना होता है। मजान को इस्लामी कैलेंडर का नौवां महीना माना जाता है। इस साल रमजान 11 मार्च 2024 से रमजान शुरू हो रहा है। अगर 10 मार्च को चांद दिखता है तो 11 मार्च को पहला रोजा रखा जाएगा। रमजान के महीने में रोजा रखने के साथ साथ लोग एक-दूसरे से मिलते हैं और अल्लाह की इबादत करते हैं। वहीं महिलाओं के लिए हर त्योहार ही खास होता है। क्योंकि त्योहारों के मौके पर महिलाएं सजने-सवरने के साथ साथ हाथों में मेंहदी भी रचाती हैं। मेहंदी को इस्लाम धर्म में बेहद पाक और शुभ माना जाता है। ऐसे में आज हम आपके लिए कुछ बेहतरीन मेहंदी डिजाइन्स लेकर आए हैं जिसे रमजान के मौके पर आप अपने हाथों-पैरों की खूबसूरती बढ़ा सकती हैं।

चांद-तारों वाला डिजाइन

Chand mehndi Designs

Chand mehndi Designs

रमजान के मौके पर आप इस तरह चांद-तारों डिजाइन वाली मेहंदी अपने हाथों में रचा सकती हैं। ये हाथों की सुंदरता में चार चांद लगा दें। इसे लगाना बेहद आसान है।

बेल और पत्तियों से सजी मेहंदी

Mehendi decorated with vine and leaves

Mehendi decorated with vine and leaves

आप चाहें तो इस तरह की बेल और पत्तियों से सजी मेहंदी डिजाइन भी लगा सकती हैं। इसे लगाना काफी आसान और ये फटाफट लग जाती है।

ब्रेसलेट मेहंदी डिजाइन

bracelet mehndi design

bracelet mehndi design

इस तरह के मेहंदी डिजाइन्स भी इन दिनों काफी ट्रेंड में है। अगर आप चाहे तो ब्रेसलेट मेहंदी डिजाइन भी लगा सकती हैं। इसे लगाना बेहद आसान है। ये आपके हाथों की सुंदरता में चार चांद लगा देगा।

TNN Lifestyle Desk
TNN लाइफस्टाइल डेस्क author

अगर आप फैशनिस्टा हैं और फैशन की दुनिया के बेताज बादशाह बनना चाहते हैं या फिर लाइफस्टाइल से जुड़ी कोई भी रोचक खबरों को पढ़ना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहां ना केवल आपको सीजन के फैशन ट्रेंड्स बल्कि घर को सजाने से लेकर हेल्थ टिप्स तक की सभी जानकारियां मिलेगी। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के लाइफस्टाइल सेक्शन से जुड़ें और रोजाना नए नए आइडियाज के साथ अपनी लाइफ को बनाएं मजेदार।

और पढ़ें
End of Article