लाइफस्टाइल

Ramadan Chand Mubarak 2024 Wishes Images, Status: इन 10 मैसेज, कोट्स, शायरी फोटोज को शेयर कर अपनों को दें रमजान की बधाई, दोगुना हो जाएगा त्योहार का मजा

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Mar 12, 2024, 08:27 AM IST

Ramadan Chand Raat Mubarak 2024 Wishes Images, Status, Quotes, Messages, Shayari in Hindi: रमजान के पाक महीने की शुरुआत 12 मार्च यानी आज से हो रही है। इस पाक महीने में मुस्लिम धर्म के लोग रोजा रखते हैं और अल्लाह की इबादत करते हैं।

Image

Ramadan Chand Mubarak 2024

Ramadan Chand Mubarak 2024 Wishes Images, Status, Quotes, Messages, Shayari: रमजान का महीना मुस्लिम धर्म के लोगों के लिए सबसे महत्वपूर्ण महीना माना जाता है। इस पाक महीने की शुरुआत 12 मार्च यानी आज से हो रही है। इस पाक महीने में मुस्लिम धर्म के लोग रोजा रखते हैं और अल्लाह की इबादत करते हैं। रोजा के दौरान मुस्लिम धर्म के लोग कई नियमों का भी पालन करते हैं। रमजान के दौरान लोग सहरी अजान से पहले करते है और दिनभर रोजा रखने के बाद शाम को इफ्तार करते हैं। रमजान के पाक महीने लोग एक-दूसरे को गले लगाकर बधाईयां भी देते हैं। लेकिन जो लोग दूर बैठे होते हैं उन्हें मैसेज के जरिए बधाई दी जा सकती है। ऐसे में अगर आपका कोई दोस्त या करीबि आपके दूर है और उन्हें आप रमजान की बधाई देना चाहते हैं तो ये शुभकामना संदेश, कोट्स, शायरी, फोटोज भेज सकते हैं। यहां देखें रमजान की फोटोज, शायरी, कोट्स, विशेज।

Ramadan Chand Mubarak 2024 Wishes Images, Status, Quotes, Messages, Shayari in Hindi

चांद का जब दीदार हो,

सभी अपने तुम्हारे साथ हों,

हम हमेशा मांगते हैं दुआ आपके लिए,

इस बार हमारी दुआ स्वीकार हो।

Happy Ramadan 2024

Ramadan 2024.

Ramadan 2024.

सुबह की अजान सुनकर पैगाम भेजा है

पैगाम में सम्मान और प्यार भेजा है,

रमजान के इस पाक पर्व में,

हमने आपको प्यार भरा मुबारकबाद भेजा है।

रमजान मुबारक हो

रमजान का महीना आया है,

संग ये अपने बरकत लाया है,

हमेशा खुश रहो तुम कुछ ऐसे,

जैसे तुमने खुदा को पाया है।

रमजान 2024 की बधाई

अपनी सांसों में अल्लाह का नाम बसा लो,

उसकी इबादत को अपना काम बना लो,

दिल में सबके लिए प्यार जगा लो,

बुराई से चार कदम दूरी बना लो।

Happy Ramadan

Ramadan shayari.

Ramadan shayari.

फरियादों की झोली कभी खाली नहीं जाएगी,

अल्लाह का नाम लेने से हर मुराद पूरी हो जाएगी,

पढ़ते रहिए नमाज हर दिन,

हर सांस में खुशियां रम जाएगी।

Happy Ramadan 2024

चांद निकल आया है,

प्रकाश आसमान पर छाया है ,

खुशियां धरती पर बिखरी हैं,

ऐसा रमजान का महीना आया है।

Happy Ramadan

Ramadan Wishes 2024.

Ramadan Wishes 2024.

हमेशा जल्दी ही अरमान गुजर जाता है,

प्यास नहीं लगती और इफ्तार गुजर जाता है,

अल्लाह की इबादत से मन नहीं भरता है,

और देखते-ही-देखते रमजान गुजर जाता है।

रमजान मुबारक

चांद की रोशनी बिखर गई है आसमान में,

खुशियों का माहौल है सारे जहान में,

हर कोई अल्लाह की इबादत कर रहा है,

ऐसी बरकत छाई है रमजान में।

आपको मुबारक हो रमजान का महीना

इस रमजान हो आपकी मुराद पूरी,

कभी न रहे कोई ख्वाहिश अधूरी,

परिवार में सभी के बीच प्यार बढ़े,

न आए कभी एक-दूसरे के बीच दूरी।

Ramadan Quotes 2024.

Ramadan Quotes 2024.

रमजान के दिनों में फरियाद खाली नहीं जाती,

नमाज पढ़कर वक्त की बर्बादी नहीं होती,

यही तो समय होता है खुशियां बांटने का,

इस समय दिल में नफरत रखी नहीं जाती।

रमजान की मुबारकबाद,

तुम रहो हमेशा आबाद,

कभी गम न आए तुम्हारे जीवन में,

ऐसी करता हूं खुदा से मैं फरियाद।

आपको मुबारक हो रमजान का महीना

Ramadan.

Ramadan.

रमजान की बेला है नमाज पढ़ते रहिए,

खुदा को हर लम्हा याद करते रहिए,

होगी हर मुराद पूरी इस समय,

बस दूसरों के लिए भी फरियाद करते रहिए।

रितु राज
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article