लाइफस्टाइल

मुबारक हो आपको खुदा की दी यह जिंदगी.., अल्लाह की इबादत में डूबी इन शायरियों से अपनों को कहें रमजान मुबारक

रमजान के इस पाक महीने में सबके साथ खुशियां बांटें और सारे गिले-शिकवे भुलाते हुए लोगों को गले लगाकर रमजान की बधाइयां दें। इसके लिए आप रमजान मुबारक की इन शायरी की सहायता ले सकते हैं। देखे रमजान शायरी, कोट्स, मैसेज हिंदी में:

Image

Happy Ramadan 2025 Shayari, Wishes Quotes Messages in Hindi

इस्लाम धर्म को मानने वालों का इंतजार खत्म हो गया है। जिस माह-ए-रमजान का उन्हें सालभर इंतजार रहता है उस पाक महीने आ गया है। एक मार्च यानी शनिवार की शाम को रमजान का चांद भारत में दिखाई दिया। दो मार्च यानी रविवार को पहला रोजा रखा जाएगा। दुनियाभर के मुसलमान रमजान के इस पाक महीने में पूरी शिद्दत से अल्लाह की इबादत करते हैं। पूरे महीने का रोजा रखने के बाद अगले महीने की एक तारीख यानी शव्वाल महीने की एक तारीख को ईद मनाई जाती है। रमजान की आमद पर अगर आप किसी अपने को मुबारकबाद देना चाहते हैं तो हम आपकी मदद कर रहे हैं। यहां देखें रमजान मुबारक शायरी हिंदी में:

1. ये सुबह जितनी खूबसूरत है,

उतना ही खूबसूरत आपका हर एक पल हो,

जितनी भी खुशियां आपके पास आज हैं,

उससे भी ज्यादा वो आपके पास कल हों

रमजान मुबारक!

2. मुबारक हो आपको खुदा की दी यह जिंदगी,

खुशियों से भरी रहे आपकी यह जिंदगी,

गम का साया कभी आप पर ना आए,

दुआ है यह हमारी आप सदा यूं ही मुस्कुराएं

रमजान मुबारक!

happ4

Ramadan Mubarak Shayari

3. सदा हंसते रहो जैसे हंसते हैं फूल

दुनिया के सारे ग़म तुम्हें जाए भूल

चारों तरफ फैलाओं खुशियों के गीत

इसी उम्मीद के साथ यार तुम्हे

मुबारक हो रमज़ान

4. इस रमजान हो आपकी मुराद पूरी,

कभी न रहे कोई ख्वाहिश अधूरी,

परिवार में सभी के बीच प्यार बढ़े,

न आए कभी एक-दूसरे के बीच दूरी।

Happy ramadan 2025

5. रमजान के दिनों में फरियाद खाली नहीं जाती,

नमाज पढ़कर वक्त की बर्बादी नहीं होती,

यही तो समय होता है खुशियां बांटने का,

इस समय दिल में नफरत रखी नहीं जाती।

Ramadan Mubarak

happy3

Happy Ramadan Shayari Wishes

6. रमजान की मुबारकबाद,

तुम रहो हमेशा आबाद,

कभी गम न आए तुम्हारे जीवन में,

ऐसी करता हूं खुदा से मैं फरियाद।

Ramzan Mubarak

7. रमजान की बेला है नमाज पढ़ते रहिए,

खुदा को हर लम्हा याद करते रहिए,

होगी हर मुराद पूरी इस समय,

बस दूसरों के लिए भी फरियाद करते रहिए।

Happy Ramzan 2025

8. अपनी सांसों में अल्लाह का नाम बसा लो,

उसकी इबादत को अपना काम बना लो,

दिल में सबके लिए प्यार जगा लो,

बुराई से चार कदम दूरी बना लो।

रमजान मुबारक!

Ramadan10

Ramzan Mubarak Shayari in Urdu

9. फरियादों की झोली कभी खाली नहीं जाएगी,

अल्लाह का नाम लेने से हर मुराद पूरी हो जाएगी,

पढ़ते रहिए नमाज हर दिन,

हर सांस में खुशियां रम जाएगी।

मुबारक हो रमज़ान

10. ईद का चांद मुबारक हो,

रमजान मुबारक हो,

कभी आपकी आंखें न रोए,

जीवन में इतनी खुशियां हो।

Happy ramadan 2025

11. फिर से रमजान का दिन आ गया है,

खुशियां मना,ओ रमजान की मुबारकबाद दो,

क्योंकि खुदा आपके घर आ गया है।

Ramzan Mubarak

12. रमजान का पवित्र पर्व है,

हमें आप पर बहुत गर्व है।

रमजान मुबारक हो!

13. रमजान लेकर आया है,

दुआओं की झोली में, खुदा के अल्फाज़,

दिल से अल्लाह को याद करो,

और पढ़ते रहिए नमाज़,

रमज़ान की दिली मुबारकबाद

14. रमजान में हो जाएं सबकी मुराद पूरी,

मिले सबको ढेरों खुशियां,

और ना रहे कोई इच्छा अधूरी…

मुबारक हो रमज़ान

15. ए-चांद उनको मेरा पैगाम देना,

उनके हिस्से का गम मेरे नाम कर देना,

उन्हें सुख समृद्धि से तोल देना,

मेरी तरफ से रमजान मुबारक कह देना।

रमज़ान की दिली मुबारकबाद

इस रमजान के महीने सबके साथ खुशियां बांटें और सारे गिले-शिकवे भुलाते हुए लोगों को गले लगाकर रमजान की बधाइयां दें। इसके लिए आप रमजान मुबारक की इन शायरी की सहायता ले सकते हैं।

Suneet Singh
सुनीत सिंहauthor

सुनीत सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में डिप्टी न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन में स्पेशल स्टोरीज प्रोजेक्ट का नेतृत्व कर रहे हैं। टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों के अनुभव के साथ, सुनीत उन बहुमुखी पत्रकारों में शामिल हैं जिन्होंने न्यूजरूम और फील्ड—दोनों मोर्चों पर खुद को साबित किया है। माइक, कैमरा और एडिटिंग डेस्क तीनों से उनकी सहज जुगलबंदी ने उन्हें एक संतुलित और विश्वसनीय मीडिया प्रोफेशनल के रूप में स्थापित किया है। पिछले 10 वर्षों से सुनीत लाइफस्टाइल, लिटरेचर, सिनेमा और संस्कृति से जुड़ी गहन व विश्लेषणात्मक स्टोरीज लिखते रहे हैं और अबतक 12,000 से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। उनकी लेखन शैली गहराई, मौलिक दृष्टिकोण और रिसर्च-आधारित प्रस्तुति से पहचानी जाती है। वे विषयों की बारीकियों को पकड़कर उन्हें सरल, प्रभावी और पाठकों से जुड़ने वाली भाषा में ढालने में दक्ष हैं।

और पढ़ें
End of Article