Ramadan 2024 Date In India: रमजान का पाक महीना शुरू हो चुका है। सऊदी अरब और मक्का में 10 मार्च को चांद के दीदार के साथ इस पाक महीने का आगाज हुआ है। भारत और आसपास के देशों में 11 मार्च को चांद दिखने के बाद रमजान शुरू हो जाएगा। भारत में पहला रोजा (First Roza Date) 12 मार्च यानी आज रखा जा रहा है। इस्लाम में रमजान का खास महत्व है। माना जाता है कि इसी पाक महीने में पैगंबर मुहम्मद ने कुरान लिखी थी।
Ramadan 2024 Date and time in India: भारत में कब है पहला रोजा(Bharat me kab hai pehla roza)
रमजान का महत्व
रमजान के पूरे महीने मुसलमान रोजा रखते हैं। रोजा रखने के साथ ही वह ज़कात देते हैं, पांचों वक्त की नमाज अदा करते हैं और अपना पूरा समय अल्लाह की इबादत में लगाते हैं। मान्यता है कि माह-ए-रमज़ान में अल्लाह की इबादत करने का 70 गुना ज्यादा सवाब मिलता है।
