लाइफस्टाइल

Holi 2024 Saree designs: होली पर पहनें ऐसी बॉलीवुड स्टाइल की साड़ियां, पार्टी में हर कोई देखेगा मुड-मुडकर

  • Authored by: अवनी बागरोला
  • Updated Mar 11, 2024, 03:40 PM IST

Holi 2024 Saree Blouse designs (होली 2024 साड़ी डिजाइन्स): होली की शानदार पार्टी में देसी साड़ी पहननी है, तो बॉलीवुड हसीनाओं की साड़ी ब्लाउज का ये कलेक्शन आपको खूब पसंद आएगा। देखें होली 2024 के लिए लेटेस्ट सीक्वेंस ऑम्ब्रे से लेकर ऑर्गेंजा साड़ी और ब्लाउज के शानदार डिजाइन्स।

Image

Holi 2024 latest saree blouse designs for holi party must try

Holi 2024 Saree Blouse designs (होली 2024 साड़ी डिजाइन्स): होली का त्योहार अपने साथ साथ बहुत सारी खुशियां लेकर आता है, होली की पार्टी का तो अपने अपनों को मजाकिया अंदाज में रंग लगाने का मजा अलग ही होता है। ऐसे में होली पार्टी में मजा करने का प्लान बना लिया है, लेकिन कन्फ्यूज्ड हैं कि पार्टी में क्या पहने। तो आपके लिए देसी बॉलीवुड हसीनाओं की ये लेटेस्ट साड़ी और ब्लाउज के डिजाइन्स एकदम ही बेस्ट हो सकते हैं। जिन्हें आप खास अंदाज में ड्रेप कर पार्टी की जान बन सकती हैं। देखें होली पार्टी के लिए लेटेस्ट सीक्वेंस, ऑम्ब्रे साड़ी और ब्लाउज लेटेस्ट डिजाइन्स पिक्स।

Latest Saree Blouse designs for Holi

Sequin saree blouse design

Sequin saree blouse design

सीक्वेंस की ऐसी साड़ी भी होली पर खूब सुंदर लगेगी, आप कृति सेनन जैसी इस साड़ी को प्लीट्स स्टाइल में किसी हॉल्टर नेक या नॉट वाले कंट्रास्ट के ब्लाउज संग ड्रेप करेंगी तो बहुत ही कमाल का लुक आएगा।

Bandhani Saree latest blouse designs

Bandhani Saree latest blouse designs

होली पर कलरफुल और ट्रेडिशनल लुक वाली साड़ियां पहननी है, तो बांधनी साड़ियां ट्राई की जा सकती हैं। इस तरह की साड़ियां इन दिनों खूब फैशन में हैं आप सिल्क बनारसी के बजाय कॉटन के फैब्रिक में बांधनी प्रिंट वाली रंग बिरंगी साड़ियां पहन सकती हैं।

Chikankari saree blouse

Chikankari saree blouse

चिकनकारी साड़ियों के साथ साथ आज कल चिकनकारी की साड़ियां भी काफी चलन में हैं। अनन्या से लेकर अंबानी बहुओं तक ने ऐसी साड़ियां खूबसूरत स्टाइल में फ्लॉन्ट की है। होली पर ऐसी साड़ी को आप डिजाइनर कंट्रास्ट के ब्लाउज या ज्वेलरी के साथ जरूर पहने।

Ombre Saree designs

Ombre Saree designs

आलिया भट्ट की रॉकी और रानी वाली ऐसी ऑम्ब्रे साड़ियां आज भी काफी पॉपुलर हैं और होली पर ऐसी रंगीन साड़ी पहनने से अच्छा और क्या हो सकता है। आप ऐसी साड़ीज को प्लीट्स स्टाइल या सीधा पल्ला ड्रेप के साथ भी पहन सकती हैं।

Saree contrast Blouse

Saree contrast Blouse

लिनेन या कॉटन, जॉर्जेट की ऐसी सिंपल और सुंदर लुक की साड़ी भी होली के लिए खूब जचेंगी। आप प्लेन साड़ियों का कंट्रास्ट के ब्लाउज संग ऐसेे पहन सकती हैं। फ्लोरल पैटर्न की साड़ी ब्लाउज भी होली के लिए ट्राई किए जा सकते हैं।

अवनि बागरोला
अवनी बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और आधुनिक जीवनशैली से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें युवा और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article