लाइफस्टाइल

Ram Mandir Dhwajarohan: सनातन के गौरव का प्रतीक है अयोध्या के राम मंदिर की ध्वजा, देखें केसरियां रंग में रंगी सुंदर शुभकामनाएं

Ram Mandir Dhwajarohan: सनातन संस्कृति, आदर्शों और भगवान श्रीराम के दिव्य संदेश का प्रतीक अयोध्या में भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर के ऊपर पावन ध्वजारोहण का क्षण हर रामभक्त के लिए अपार आनंद और गर्व की अनुभूति लेकर आया है। ध्वजारोहण के पावन अवसर पर प्रियजनों, दोस्तों और परिवारजनों को भेजने के लिए यहां खास बधाई संदेश दिए गए हैं।

Image

पावन रामलला ध्वजारोहण उत्सव

Ram Mandir Dhwajarohan: 22 जनवरी 2024 को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हुई थी और उस समय अयोध्या पूरी तरह दुल्हन की तरह सजाई गई थी। अब फिर से रामलला मंदिर में खुशी और उत्सव का मौका आया है। इस बार मंदिर के ऊपर भानुकुल के नाथ प्रभु श्रीराम का विशेष ध्वज फहराया जाएगा। 10 फीट ऊंचा और 20 फीट लंबा यह ध्वज बहुत खास है और इसमें कई खूबियां शामिल हैं। गुजरात के अहमदाबाद में इसे बनाया गया है। यह ध्वज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 25 दिसंबर 2025 को फहराया जाएगा। इस शुभ अवसर पर देशभर में उल्लास का वातावरण है, हर रामभक्त के हृदय में भावनाओं की गंगा बह रही है। इस पावन पर्व पर अपने प्रियजनों, दोस्तों और परिवारजनों को भेजने के लिए यहां खास बधाई संदेश दिए गए हैं।

अयोध्या राम मंदिर ध्वजारोहण बधाई संदेश (Ayodhya Ram Mandir Dhwajarohan Wishes)

1- अयोध्या धाम में आज ध्वजारोहण का पावन क्षण आपके जीवन में नए उत्साह, नई ऊर्जा और अनंत खुशियां लेकर आए।

रामलला के मंदिर पर फहराते ध्वज की तरह आपका जीवन भी सदैव ऊंचाइयों की ओर बढ़ता रहे।

2- धर्म, सत्य और मर्यादा के प्रतीक प्रभु श्रीराम आप पर अपनी असीम कृपा बरसाएं। ध्वजारोहण की मंगल बधाई!

3- अयोध्या में आज का दिव्य ध्वजारोहण हर रामभक्त के लिए गौरव का क्षण है।

राम मंदिर पर लहराता यह पावन ध्वज आपके घर में भी सुख, शांति और समृद्धि लेकर आए। जय श्रीराम!

4- अयोध्या का हर क्षण आज दिव्य है। प्रभु श्रीराम के इस ध्वजारोहण पर्व पर आपको और आपके परिवार को हार्दिक शुभकामनाएं।

5- जय श्रीराम! रामलला के इस पावन ध्वजारोहण से आपका जीवन भी खुशियों और सफलता से भर जाए।

6- धर्म की विजय और आदर्शों की प्रेरणा-यही संदेश है प्रभु श्रीराम का। इस शुभ अवसर की अनंत बधाइयां।

7- आज अयोध्या का आकाश और हर रामभक्त का मन ध्वज की तरह उत्साह से लहरा रहा है। आपको इस पावन पर्व की दिल से बधाई। जय श्रीराम!

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article