Raksha Bandhan Special Recipe: इस बार राखी के त्योहार को बनाएं खास, बनाएं ऐसे स्वादिष्ट पकवान, देखें रक्षाबंधन पर लजीज व्यंजनों की रेसिपी हिंदी में

Raksha Bandhan Special Recipe: इस बार 19 अगस्त को रक्षाबंधन है। राखी के इस महापर्व पर घरों में मिठाइयां जरूर आएंगी। राखी बांधने के बाद भाई बहन एक दूसरे का इन्हीं मिठाइयों से मुंह मीठा कराते हैँ। आप बाजार से भी मिठाई ला सकते हैं और घर पर भी भाई की पसंदीदा मिठाई बना सकते हैं।

Raksha Bandhan Recipe in Hindi, Raksha Bandhan Special Thali: भारत उत्सवों का देश है। यहां सैकड़ों प्रकार के तीज-त्योहार पूरे उमंग के साथ सेलिब्रेट करते हैं। ऐसे ही त्योहारों में से रक्षाबंधन एक प्रमुख त्योहार है। ये पर्व भाई-बहन के बीच प्रेम और सुरक्षा का प्रतीक है। हिंदू पंचांग के अनुसार सावन मास की पूर्णिमा को रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाता है। इस साल यह खास पर्व 19 अगस्त को है। इस दिन बहनें अपने भाई की कलाई पर राखी बांधती हैं तो वहीं भाई अपनी बहन को उपहार के साथ ही आजीवन उसकी रक्षा करने का वादा देता है। इस त्योहारी की खास बात ये हैं कि तरह-तरह के पकवान और मिठाइयां इसमें और भी मिठास घोल देती हैं। भाई बहन अगर इस खास दिन को और भी खास बनाना चाहते हैं तो हम उन्हें कुछ पकवानों की रेसिपी बता रहे हैं। आप एक दूसरे के लिए ऐसे स्वादिष्ट पकवान बना इस राखी के त्योहार में चार चांद लगा सकते हैं:

Raksha Bandhan 2024 Recipe

Raksha Bandhan Recipe in Hindi

नारियल के लड्डू से भाई का कराएं मुंह मीठा (Nariyal Ke Laddu Recipe)

आप राखी बांधते वक्त भाई के लिए बाजार की मिठाई से बेहतर रहेगा कि इसे घर पर ही तैयार कर लें। अगर आपके भाई को नारियल पसंद है, तो आप उनके लिए नारियल के लड्डू बना सकती हैं। इसकी रेसिपी बहुत आसान है। इशके लिए सिर्फ कंडेंस्ड मिल्क, ताजा नारियल, नट्स, केसर चाहिए। नारियल के बुरादे में कंडेंस्ड मिल्क डालकर मिलाएं। इसमें केसर और नट्स डालें। इसे गोल आकार दें। बस तैयार हो गए नारियल के लड्डू

End of Feed