Raksha Bandhan 2024 Wishes in Sanskrit, Raksha Bandhan Sanskrit Quotes, Shlok, Wishes: आज रक्षाबंधन का पर्व है। पूरे देश में इस त्योहार की धूम है। भाई बहन के अटूट प्रेम के प्रतीक इस पर्व के रंग में पूरा हिंदुस्तान नजर आ रहा है। हर साल सावन माह की पूर्णिमा को पड़ने वाले इस पर्व का इंतजार बहनें सालभर करती हैं। यही वह मौका होता है जो भाई बहन एक दूसरे के प्रति अपने प्रेम और सुरक्षा के भाव को प्रकट कर पाते हैं। राखी का पर्व मनाने के लिए भाई बहन इकट्ठा हो चुके हैं। बहुत से भाई ऐसे भी होंगे जो किसी मजबूरी में फंसने के कारण अपनी बहन के पास नहीं जा पाए होंगे। ऐसे में हम उनके लिए लाए हैं रक्षाबंधन की संस्कृत में शुभकामनाएं। यहां देखें रक्षा बंधन के श्लोक, कोट्स और संदेश संस्कृत में:
Raksha bandhan Shlok in Sanskrit | Rakshabandhan Sanskrit Quotes | Raksha bandhan Sanskrit Shlok
1. येन बद्धो बली राजा दानवेन्द्रो महाबलः।
तेन त्वाम् अभिबध्नामि रक्षे मा चल मा चल॥
रक्षाबंधनपर्वस्य शुभाशया:।।
अर्थ - दानवों के महाबली राजा बलि जिससे बांधे गए थे, उसी तरह से यह रक्षा सूत्र तुम्हें बांधती हुं। हे रक्षा तुम स्थिर रहना, स्थिर रहना।
2. भगिन्या ईश्वराय स्वरक्षणस्य या प्रार्थना कृता ,
तस्याः प्रार्थनायाः कृते भगिनीं प्रति कृतज्ञता
प्रकटयितुं भ्राता भगिन्यै उपहारम् अपि यच्छति ।
रक्षा बंधन की हार्दिक शुभकामनाएं
Raksha Bandhan Sanskrit Wishes
3. हे ईश्वर! अस्य बन्धनस्य रक्षणं कुरु
अर्थ - हे प्रभु..हमारे बंधन की रक्षा करना।
4. भगिनी ईश्वराय प्रार्थनां करोति यत् , मम भ्रातुः रक्षणं करोतु
रक्षा बंधन की हार्दिक शुभकामनाएं
6. अप्रतिम एष संबन्धः।
अर्थ- यह बंधन (रिश्ता) बेजोड़ है।
Raksha bandhan wishes in Sanskrit
7. बन्धुः स्नेहेन मनो बध्नाति यः।
अर्थ- जो मन को स्नेह से बांधे वह भाई।
8. रक्षाबंधन: न कदापि खण्डितः।
अर्थ- रक्षाबंधन: (एक रिश्ता) कभी न टूटने वाला।
Happy Raksha bandhan Wishes in Sanskrit
9. अस्य बन्धनस्य रक्षणं कुरु।
अर्थ- हे ईश्वर! कृपया हमारे भाई-बहन के बंधन की रक्षा करें।
बता दें यह पर्व रामायण व महाभारत काल से चलता आ रहा है। कहा जाता है कि, पहली बार मां लक्ष्मी जी ने राजा बलि को राखी बांधी थी। वहीं महाभारत काल में द्रौपदी ने भगवान श्री कृष्ण को रक्षा सूत्र बांधा था। कहा जाता है कि, भाई की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधने से उसे दीर्घायु की प्राप्ति होती है तथा उसके जीवन में आने वाले सभी दुखों का नाश होता है।
