लाइफस्टाइल

Rajguru Birth Anniversary Quotes: शहीदों की चिताओं पर लगेंगे हर बरस मेले..., इन कोट्स से शहीद राजगुरु को श्रद्धांजलि देकर करें नमन

Rajguru Birth Anniversary Quotes in Hindi: भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महान क्रांतिकारी राजगुरु की आज यानी 24 अगस्त को जयंती होती है। आज उनकी जयंती के अवसर पर इन कोट्स, मैसेज की मदद से आप श्रद्धांजलि दे सकते हैं।

Image

Rajguru Birth Anniversary Quotes (Credit: PIB)

Rajguru Birth Anniversary Quotes in Hindi: भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महान क्रांतिकारी राजगुरु की आज यानी 24 अगस्त को जयंती होती है। साल 1908 में वर्तमान महाराष्ट्र राज्य के रत्नागिरी जिले के खेड़ तहसील में उनका जन्म हुआ था। उनके पिता का नाम हरिनारायण राजगुरु तथा माता का नाम पार्वती देवी था। उनका परिवार एक मराठी देशस्थ ब्राह्मण परिवार था। जब राजगुरु मात्र 6 वर्ष के थे तब उनके पिता का देहांत हो गया। उन्होंने खेड़ में अपनी प्राथमिक शिक्षा पूर्ण की और उच्च शिक्षा ग्रहण करने के लिए वह पुणे के न्यू इंग्लिश हाई स्कूल में दाखिल हुआ। भारत के इतिहास में राजगुरु का नाम स्वर्णिम अक्षरों से अंकित है। चंद्रशेखर आजाद ने जब हिंदुस्तान रिपब्लिकन संगठन को पुनर्स्थापित किया, तो राजगुरु उससे जुड़कर आजादी के अंदोलन में शामिल हो गए।

राजगुरु भारत के एक महान स्वतंत्रता सेनानी क्रांतिकारी थे। चन्द्रशेखर आजाद व पार्टी के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर इन्होंने भारत की स्वतंत्रता के लिए अभूतपूर्व साहस के साथ शक्तिशाली ब्रिटिश सरकार का मुक़ाबला किया। 23 मार्च 1931 को भगत सिंह व सुखदेव सहित राजगुरु को लाहौर की जेल में फांसी दे दी गई। आज उनकी जयंती के अवसर पर इन कोट्स, मैसेज की मदद से आप श्रद्धांजलि दे सकते हैं।

Rajguru Birth Anniversary Quotes in Hindi

इतिहास में गूंजता एक नाम है राजगुरु,

शेर की दहाड़ का जश था जिसमें वो थे राजगुरु,

छोटी सी उम्र में देश के लिए शहीद हुए जवान थे राजगुरु,

आज भी जो रोंगटे खड़े करदे ऐसे विचार के धनी थे राजगुरु।

क्या गरम होगा वो खून, और क्या ही उसकी जवानी होगी,

ज़िन्दगी होगी उसकी मेहबूबा, मौत भी उसकी दीवानी होगी।

Rajguru Birthday Quotes in Hindi

शहीदों की चिताओं पर लगेंगे हर बरस मेले,

वतन पर मरने वालों का यही बाकी निशां होगा।

ए मेरे वतन के लोगो

ज़रा आँख में भर लो पानी

जो शहीद हुए हैं उनकी

ज़रा याद करो क़ुर्बानी।

Rajguru Birth Anniversary Quotes

चलो फिर से आज वो नजारा याद कर लें,

शहीदों के दिल में थी वो ज्वाला याद कर लें,

जिसमें बहकर आजादी पहुंची थी किनारे,

देशभक्तों के खून की वो धारा याद कर लें।

शहीदों के त्याग को हम बदनाम नही होने देंगे,

भारत की इस आजादी की कभी शाम नही होने देंगे।

चूमा था वीरों ने फांसी का फंदा,

यूँ ही नहीं मिली थी आजादी खैरात में।

TNN Lifestyle Desk
TNN लाइफस्टाइल डेस्क author

अगर आप फैशनिस्टा हैं और फैशन की दुनिया के बेताज बादशाह बनना चाहते हैं या फिर लाइफस्टाइल से जुड़ी कोई भी रोचक खबरों को पढ़ना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहां ना केवल आपको सीजन के फैशन ट्रेंड्स बल्कि घर को सजाने से लेकर हेल्थ टिप्स तक की सभी जानकारियां मिलेगी। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के लाइफस्टाइल सेक्शन से जुड़ें और रोजाना नए नए आइडियाज के साथ अपनी लाइफ को बनाएं मजेदार।

और पढ़ें
End of Article