लाइफस्टाइल

जब लंदन की मुलाकात लाई रंग, परिणीति चोपड़ा संग कुछ यूं शुरू हुई थी राघव चड्ढा की लव स्टोरी

परिणीति और राघव दोनों भले अलग-अलग करियर में हैं लेकिन दोनों एक-दूसरे के काम का पूरा सम्मान करते हैं। परिणीति कई बार पब्लिक प्लेटफॉर्म्स पर कह भी चुकी हैं कि राघव उन्हें बैलेंस्ड लाइफ जीना सिखाते हैं, जबकि राघव कहते हैं कि परिणीति ने उनके जीवन को खुशियां से भर दिया है।

Image

राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा की लव स्टोरी (Photo: Parineeti Chopra Instagram)

Raghav Chadha Love Story: आम आदमी पार्टी के नेता और राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा को पार्टी ने राज्यसभा में उपनेता के पद से हटा दिया है। इसके बाद से ही राघव चढ्ढा सोशल मीडिया में ट्रेंड कर रहे हैं। बहुत से यूजर्स पॉलिटिकल मीम्स शेयर कर रहे हैं तो वहीं कुछ हैंडल्स से राघव चड्ढा की लव स्टोरी भी डिस्कस की जा रही है। इन सारी हलचलों के बीच आइए एक बार फिर से नजर डालते हैं राघव चड्ढा की प्रेम कहानी पर।

राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा की लव स्टोरी (Raghav Chadha - Parineeti Chopra Love Story)

राघव चड्ढा ने फिल्म अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा से शादी रचाई है। 19 अक्तूबर 2025 को दोनों एक प्यारे से बच्चे के माता-पिता बने थे। राघव और परिणीति की लव स्टोरी काफी चर्चा में रही थी। एक तरफ आम आदमी पार्टी के युवा और तेजतर्रार नेता, दूसरी तरफ बॉलीवुड की मासूम और एनर्जेटिक अभिनेत्री, दोनों की मुलाकात संयोग से हुई और धीरे-धीरे प्यार में बदल गई।

लंदन में हुई थी पहली मुलाकात

दोनों की पहली मुलाकात लंदन में हुई थी। परिणीति एक अवॉर्ड फंक्शन में अचीवर अवार्ड इन एंटरटेनमेंट लेने गई थीं, जबकि उसी इवेंट में राघव चड्ढा को पॉलिटिक्स एंड गवर्नेंस कैटेगरी में अवार्ड लेना था।। परिणीति चोपड़ा के भाई शिवांग ने उनका परिचय राघव चड्ढा से करवाया।

परिणीति ने अपने एक मीडिया इंटरव्यू में राघव से पहली मुलाकात का जिक्र करते हुए बताया था कि कि जब वह राघव से मिलीं तो उन्होंने हाथ मिलाते हुए कहा- हैलो, मैं परिणीति चोपड़ा, मेरे भाई आपके बहुत बड़े फैन हैं। राघव ने मुस्कुराते हुए अभिवावदन स्वीकार किया और अगले दिन ब्रेकफास्ट साथ में करने का प्रपोजल दिया। परिणीति ने भी न्योता स्वीकार कर लिया।

अगली सुबह परिणीति अपनी टीम के साथ पहुंचीं। ब्रेकफास्ट के दौरान राघव का सहज और आत्मविश्वासी व्यवहार परिणीति को बहुत पसंद आया। परिणीति ने यहीं तय कर लिया कि यही वह इंसान है जिससे वह शादी करने के बारे में सोच सकती है।

पहली मुलाकात के बाद शुरू हुआ प्यार का सिलसिला

लंदन की मुलाकात के बाद दोनों की बातचीत बढ़ी। परिणीति जब पंजाब में फिल्म चमकीला की शूटिंग कर रही थीं, तब राघव उनसे मिलने आए। धीरे-धीरे दोनों की मुलाकातें बढ़ीं। वे पंजाब के एक दोस्त के गांव में छुपकर मिलते थे। राघव ने बताया कि वे रात को 8:30 बजे मिलते और घंटों बातें करते थे।

दिल्ली में सगाई और उदयपुर में शादी

मई 2023 में राघव और परिणीति ने दिल्ली में सगाई कर ली। सगाई की खबर सामने आते ही मीडिया में हलचल मच गई। हर कोई हैरान तो था लेकिन लगभग सभी ने दोनों की जोड़ी को परफेक्ट बताया। फिर 24 सितंबर 2023 की तारीख आई। यह तारीख दोनों की जिंदगी का सबसे यादगार पल बन गई। इसी दिन उदयपुर के लीला पैलेस में दोनों ने शादी के सात फेरे लिए। शादी में दोनों परिवारों और करीबी दोस्तों ने शिरकत की।

परिणीति और राघव दोनों भले अलग-अलग करियर में हैं लेकिन दोनों एक-दूसरे के काम का पूरा सम्मान करते हैं। परिणीति कई बार पब्लिक प्लेटफॉर्म्स पर कह भी चुकी हैं कि राघव उन्हें बैलेंस्ड लाइफ जीना सिखाते हैं, जबकि राघव कहते हैं कि परिणीति ने उनके जीवन को खुशियां से भर दिया है।

दोनों हमेशा एक दूसरे की काम की तारीफ भी करते नजर आते हैं। अभी हाल ही में राघव चड्ढा ने जब संसद में पैटरनिटी लीव की मांग रखी तो परिणीति ने तारीफ करने में बिल्कुल देर नहीं की। परिणीति ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से लिखा था- मेरे प्यारे पति, आज आपको न केवल एक सांसद के रूप में, बल्कि हमारे बच्चे के नए पिता के रूप में बोलते हुए देखना एक ऐसा पल है जिसे मैं लंबे समय तक संजो कर रखूंगी। आज आपने उस पिता के रूप में बात की, जिसे मैं हर दिन देखती हूं। राघव भी खुलकर पत्नी परिणीति के काम की तारीफ करते रहे हैं।

Suneet Singh
सुनीत सिंहauthor

सुनीत सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में डिप्टी न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन में स्पेशल स्टोरीज प्रोजेक्ट का नेतृत्व कर रहे हैं। टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों के अनुभव के साथ, सुनीत उन बहुमुखी पत्रकारों में शामिल हैं जिन्होंने न्यूजरूम और फील्ड—दोनों मोर्चों पर खुद को साबित किया है। माइक, कैमरा और एडिटिंग डेस्क तीनों से उनकी सहज जुगलबंदी ने उन्हें एक संतुलित और विश्वसनीय मीडिया प्रोफेशनल के रूप में स्थापित किया है। पिछले 10 वर्षों से सुनीत लाइफस्टाइल, लिटरेचर, सिनेमा और संस्कृति से जुड़ी गहन व विश्लेषणात्मक स्टोरीज लिखते रहे हैं और अबतक 12,000 से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। उनकी लेखन शैली गहराई, मौलिक दृष्टिकोण और रिसर्च-आधारित प्रस्तुति से पहचानी जाती है। वे विषयों की बारीकियों को पकड़कर उन्हें सरल, प्रभावी और पाठकों से जुड़ने वाली भाषा में ढालने में दक्ष हैं।

और पढ़ें
End of Article