लाइफस्टाइल

प्रेमानंद महाराज से जानें स्किन को ग्लोइंग बनाने का तरीका, कुछ ही दिनों में गायब हो जाएंगे फाइन लाइन्स

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Sep 17, 2024, 02:24 PM IST

Premanand Maharaj Skin Tips: अगर आप स्किन से जुड़ी समस्याओं से परेशान हैं और इससे छुटकारा पाना चाहते हैं तो वृंदावन के महाराज प्रेमानंद के इन टिप्स को फॉलो कर सकते हैं। प्रेमानंद महाराज के उपायों को अपनाकर आपकी त्वचा कुछ ही दिनों ग्लो करने लगेगी।

Image

Premanand Maharaj Skin Tips

Premanand Maharaj Skin Tips: भला कौन ही होगा जिसे ग्लोइंग और निखरी त्वचा की ख्वाहिश नहीं होगी। लेकिन इन दिनों युवाओं के चेहरे पर झुरियां और ढीलापन देखने को मिल रहा है। रिंकल फ्री स्किन पाने के लिए लोग ना जाने कौन कौन से नुस्खे अपनाते हैं लेकिन फिर भी इनसे छुटकारा नहीं मिल पाता है। लेकिन अब इस समस्या का हल और उपाय दोनों वृंदावन के महाराज प्रेमानंद ने बताया है। जिसकी मदद से आप आसानी से इससे छुटकारा पा सकते हैं।

प्रेमानंद महाराज के उपायों को अपनाकर आप कुछ ही दिनों में निखरी त्वचा पा सकती हैं। प्रेमानंद महाराज ने कहा कि एक शरीर के लिए जितना आवश्यक भोजन है, उतना ही आवश्यक व्यायाम है। एक्सरसाइज करना शरीर और बुद्धि दोनों के लिए फायदेमंद साबित होता है। उनका मानना है कि शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक स्वास्थ्य एक साथ जुड़कर त्वचा को प्राकृतिक रूप से निखारते हैं।

त्वचा को चमकदार और जवां रखने के लिए प्रेमानंद महाराज की सलाह

संतुलित आहार

प्रेमानंद महाराज का मानना है कि हम जो भी चीज खाते हैं उसका सीधा असर हमारी त्वचा पर पड़ता है। स्किन को ग्लोइंग बनाने के लिए ये बेहद जरूरी है कि हम संतुलित आहार लें। इसके लिए आप अपनी डाइट में ताजे फल, सब्जियां, नट्स और हरी पत्तेदार सब्जियां शामिल कर सकते हैं। विटामिन सी, विटामिन ई और एंटीऑक्सिडेंट से भरपूर फूड्स स्किन के लिए बेहद फायदेमंद माने जाते है।

योग और प्राणायाम

योग और प्राणायाम भी चेहरे पर चमक लाने का बेहतरीन तरीका है। अनुलोम-विलोम, कपालभाति और भस्त्रिका जैसे प्राणायाम करने से ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है जिससे त्वचा पर चमक आती है।

पर्याप्त नींद

निखरी त्वचा के लिए पर्याप्त नींद लेना बेहद जरूरी होता है। अगर आप रोजाना 7-8 घंटे की पर्याप्त नींद लेते हैं, तो इसका सीधा असर आपकी त्वचा पर दिखेगा। आपकी स्किन ग्लो करेगी।

Ritu raj
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article