लाइफस्टाइल

होली खेलने के बाद चेहरे पर लगा लें ये मिश्रण, स्किन से खींच निकालेगा पक्का रंग, टैनिंग भी एक झटके में साफ

Holi Color Removal Tips In Hindi: होली के बाद चेहरे पर जमे जिद्दी रंग और टैनिंग की वजह से लोगों को काफी परेशानी होती है। वह इसे हटाने की बहुत कोशिश करते हैं, लेकिन कई बार ज्यादा रगड़ने या बार-बार धोने की वजह से स्किन को काफी नुकसान पहुंचता है। आज हम आपके लिए कुछ ऐसे देसी उपाय लेकर आए हैं, जिन्हें चेहरे पर लगाने से आसानी से पक्का रंग भी निकल जाएगा। साथ ही, टैनिंग से भी छुटकारा मिलेगा।

Image

होली खेलने के बाद जिद्दी रंग कैसे हटाएं (PC- pinterest)

Holi Color Removal Tips In Hindi: होली रंगों और खुशियों का त्योहार है, लेकिन इसके बाद त्वचा की हालत कई बार खराब हो जाती है। बाजार में मिलने वाले केमिकल युक्त रंग स्किन पर जिद्दी दाग, टैनिंग और एलर्जी तक पैदा कर सकते हैं। कई लोग रंग हटाने के लिए जोर-जोर से रगड़ते हैं, जिससे त्वचा रूखी और बेजान हो जाती है। ऐसे में जरूरी है कि रंग छुड़ाने के लिए नेचुरल और सौम्य उपाय अपनाए जाएं। घरेलू सामग्री से बने कुछ आसान मिश्रण न सिर्फ होली का रंग हटाते हैं, बल्कि त्वचा को मॉइश्चर और पोषण देकर उसका नैचुरल ग्लो भी वापस लाते हैं। आइए जानते हैं ऐसे असरदार उपाय।

1. नारियल तेल और बेसन का उबटन

रंग हटाने का सबसे आसान और असरदार तरीका है नारियल तेल और बेसन का उबटन।

कैसे बनाएं:

  • 2 चम्मच बेसन लें।
  • 1 चम्मच नारियल तेल मिलाएं।
  • थोड़ा सा दूध डालकर पेस्ट तैयार करें।

इस पेस्ट को चेहरे और शरीर पर हल्के हाथों से लगाएं और 5–10 मिनट तक छोड़ दें। फिर हल्की मसाज करते हुए गुनगुने पानी से धो लें। यह मिश्रण रंग को ढीला करता है और त्वचा को मुलायम बनाता है।

2. मुल्तानी मिट्टी का पैक

मुल्तानी मिट्टी त्वचा को ठंडक देती है और अतिरिक्त रंग व गंदगी को बाहर निकालने में मदद करती है।

कैसे इस्तेमाल करें:

  • 2 चम्मच मुल्तानी मिट्टी में गुलाब जल मिलाएं।
  • पेस्ट बनाकर चेहरे पर लगाएं।
  • 15–20 मिनट सूखने दें।
  • गुनगुने पानी से धो लें।

यह पैक टैनिंग कम करने और स्किन को फ्रेश लुक देने में मददगार है।

3. दही और नींबू का मिश्रण

दही त्वचा को मॉइश्चर देता है, जबकि नींबू का रस रंग को हल्का करने में मदद करता है।

कैसे लगाएं:

  • 3 चम्मच दही लें।
  • 1 चम्मच नींबू का रस मिलाएं।

इसे चेहरे पर लगाकर हल्के हाथों से मसाज करें। 10 मिनट बाद गुनगुने पानी से धो लें। इससे रंग के साथ टैनिंग भी धीरे-धीरे कम होती है।

4. सरसों का तेल और गेहूं का आटा

सरसों का तेल त्वचा से जमे रंग को ढीला करता है और नमी बनाए रखता है।

कैसे बनाएं:

  • 2 चम्मच सरसों का तेल लें।
  • 1 चम्मच गेहूं का आटा मिलाकर पेस्ट तैयार करें।

इस पेस्ट को त्वचा पर हल्के हाथों से मलें और फिर पानी से धो लें।

क्या करें और क्या न करें?

क्या करें

  • रंग छुड़ाने से पहले त्वचा पर नारियल तेल या एलोवेरा जेल लगा लें।
  • हल्के हाथों से रंग साफ करें।
  • बाद में मॉइश्चराइजर जरूर लगाएं।

क्या न करें

  • केमिकल वाले साबुन और स्क्रब का ज्यादा इस्तेमाल न करें।
  • त्वचा को जोर से न रगड़ें।
  • बहुत गर्म पानी से न नहाएं, इससे रंग और चिपक सकता है।

अगर इन घरेलू उपायों को सही तरीके से अपनाया जाए, तो होली के जिद्दी रंग और टैनिंग दोनों से आसानी से छुटकारा पाया जा सकता है। साथ ही, त्वचा मुलायम, चमकदार और हेल्दी बनी रहती है। इस बार होली के बाद अपनी स्किन को प्यार से ट्रीट करें और नेचुरल तरीके से उसका निखार वापस पाएं।

यह लेख मूल रूप से गौरंगी (Gaurangi) द्वारा लिखा गया है, वह टाइम्स नाउ नवभारत के साथ बतौर इंटर्न जुड़ी हुई हैं।

Vineet
विनीतauthor

विनीत टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में हेल्थ डेस्क के साथ बतौर चीफ कॉपी एडिटर जुड़े हैं। दिल्ली के रहने वाले विनीत को हेल्थ, फिटनेस और न्यूट्रिशन जैसे विषयों पर गहरी समझ है। इन्होंने हेल्थ, फिटनेस, न्यूट्रिशन और सप्लीमेंट के फील्ड में प्रोफेशनल सर्टिफिकेशन भी किए हैं। वे 6 साल से इस फील्ड से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर 7,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। विनीत की खासियत उनकी रिसर्च-बेस्ड लेखन शैली और जनहित को ध्यान में रखते हुए लिखी गई जानकारीपूर्ण स्टोरीज हैं।

और पढ़ें
End of Article