लाइफस्टाइल

PM Modi Quotes For Independence Day: पीएम मोदी के देशभक्ति कोट्स और कविताएं, भर देंगे देशभक्ति का जज्बा

PM Modi Quotes For Independence Day, Saugandh Mujhe Is Mitti Ki lyirics: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लाल किले के प्राचीर से देशवासियों को संबोधित कर रहे हैं। ऐसे में यहां हम आपके लिए पीएम मोदी के देशभक्ति कोट्स और कविताएं लेकर आए हैं, इसे पढ़ने मात्र से आपके अंदर देशभक्ति का जज्बा जाग उठेगा।

Image

PM Modi Quotes For Independence Day: पीएम मोदी के देशभक्ति कोट्स के जरिए दें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं

PM Modi Quotes For Independence Day, Saugandh Mujhe Is Mitti Ki lyirics: भारत देश आज अपना 77वां स्वतंत्रता दिवस मनाने जा रहा है। प्रधानमनंत्री नरेंद्र मोदी लाल किले पर ध्वजारोहण कर देशवासियों को (Saugandh Mujhe Is Mitti ki Lyrics) संबोधित कर रहे हैं। लाल किला यानी किला ए मुबारक भारतीय इतिहास का प्रतीक (Saugandh Mujhe Is Mitti ki Lyrics In Hindi) रहा है। यही वह इमारत है, जिसने कई प्रधानमंत्रियों को ध्वजारोहण करते हुए (PM Modi Deshbhakti Quotes In Hindi) देखा है।

इन 77 सालों में देश ने कई उतार चढ़ाव देखे हैं। आज भारत को आजादी के पूरे 76 वर्ष पूरे हो चुके हैं। गर्व से लहराता तिरंगा सवा सौ करोड़ देशवासियों को गर्व का अनुभूति करवा रही है। यहां हम आपके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र नोदी के देशभक्ति कोट्स लेकर आए हैं, इसे पढ़ते ही आपके भीतर देशभक्ति का जज्बा जाग उठेगा।

Saugandh Mujhe Is Mitti ki Lyrics: सौगंध मुझे इस मिट्टी की

सौगंध मुझे इस मिट्टी की,

मैं देश नहीं मिटने दूंगा,

मैं देश नहीं मिटने दूंगा,

मैं देश नहीं झुकने दूंगा।

मेरी धरती मुझसे पूछ रही,

कब मेरा कर्ज़ चुकाओगे,

मेरा अम्बर मुझसे पूछ रहा,

कब अपना फर्ज़ निभाओगे

मेरा वचन है भारत माँ को,

तेरा शीश नहीं झुकने दूंगा,

सौगंध मुझे इस मिट्टी की,

मैं देश नहीं मिटने दूंगा,

मैं देश नहीं मिटने दूंगा,

मैं देश नहीं झुकने दूंगा।

PM Modi Quotes For Independence Day

PM Modi Quotes For Independence Day

वो लूट रहे हैं सपनों को,

मैं चैन से कैसे सो जाऊँ,

वो बेच रहे अरमानों को,

खामोश मैं कैसे हो जाऊँ,

हाँ मैंने कसम उठाई है,

मैं देश नहीं बिकने दूंगा,

मैं देश नहीं मिटने दूंगा,

सौगंध मुझे इस मिट्टी की,

मैं देश नहीं मिटने दूंगा,

मैं देश नहीं मिटने दूंगा,

मैं देश नहीं झुकने दूंगा।

वो जितने अंधेरे लाएंगे,

मैं उतने सूर्य उगाऊँगा,

वो जितनी रात बढ़ाएंगे,

मैं उतने उजाले लाउंगा,

इस छल फरेब की आँधी में,

मैं दीप नहीं बुझने दूंगा,

मैं देश नहीं मिटने दूंगा,

सौगंध मुझे इस मिट्टी की,

मैं देश नहीं मिटने दूंगा,

मैं देश नहीं मिटने दूंगा,

मैं देश नहीं झुकने दूंगा।

वो चाहते हैं जागे न कोई,

ये रात ये अंधकार चले,

हर कोई भटकता रहे यूंही,

और देश यूंही लाचार चले,

पर जाग रहा है देश मेरा,

पर जाग रहा है देश मेरा,

हर भारतवासी जीतेगा,

हर भारतवासी जीतेगा,

मांओं बहनों की अस्मत पर

गिद्ध नज़र लगाए बैठे हैं

हर इंसां है यहां डरा-डरा

दिल में खौफ़ जमाए बैठे हैं

मैं अपने देश की धरती पर

अब दर्द नहीं उगने दूंगा

मैं देश नहीं रुकने दूंगा

सौगंध मुझे इस मिट्टी की,

मैं देश नहीं मिटने दूंगा,

मैं देश नहीं मिटने दूंगा,

मैं देश नहीं झुकने दूंगा।

PM Modi Deshbhakti Quotes In Hindi

डरते तो वह है जो अपनी छवि के लिए मरते हैं। और मैं तो हिंदुस्तान की छवि के लिए मरता हूं। इसीलिए किसी से भी नहीं डरता हूं।

― नरेंद्र मोदी

PM Modi Quotes For Independence Day

PM Modi Quotes For Independence Day

माना की अंधेरा घना है, लेकिन दीया जलाना कहां मना है।

मैं उन छोटे लोगों में से हूं, जो बड़ा कार्य करने का साहस रखता है।

PM Modi Quotes For Independence Day

लक्ष्य की प्राप्ति के लिए आत्मविश्वास का बल होना आवश्यक है।

एक समाज, एक सपना। एक संकल्प, एक मंजिल। इस दिशा में हम आगे बढ़ें।

PM Modi Quotes In Hindi

मुझे देश के लिए मरने का मौका नहीं मिला, लेकिन मुझे देश के लिए जीने का मौका मिला है। पीएम मोदी

TNN Lifestyle Desk
TNN लाइफस्टाइल डेस्क author

अगर आप फैशनिस्टा हैं और फैशन की दुनिया के बेताज बादशाह बनना चाहते हैं या फिर लाइफस्टाइल से जुड़ी कोई भी रोचक खबरों को पढ़ना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहां ना केवल आपको सीजन के फैशन ट्रेंड्स बल्कि घर को सजाने से लेकर हेल्थ टिप्स तक की सभी जानकारियां मिलेगी। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के लाइफस्टाइल सेक्शन से जुड़ें और रोजाना नए नए आइडियाज के साथ अपनी लाइफ को बनाएं मजेदार।

और पढ़ें
End of Article