लाइफस्टाइल

Parenting Tips For Winter: कड़ाके की ठंड में भी चादर में दुबका नहीं बैठा रहेगा बच्चा, नोट करें सर्दियों में बच्चों को एक्टिव रखने की टिप्स

Parenting Tips For Winter: सर्दियों में मौसम में हर कोई ही आलस की चादर ओढ़ लेता है। बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी चादर के अंदर दुबककर बैठे रहते हैं। ऐसे में अगर आपका भी बच्चा ठंड में एकदम ही लेजी हो गया है, तो इस मौसम में बच्चों को एक्टिव रखने के लिए ये वाली टिप्स काम आ सकती हैं।

Image

Parenting Tips For Winter

Parenting Tips For Winter: सर्दियो के मौसम में किसी के लिए भी गर्म चादर से बाहर निकलकर कोई भी काम करना बेहद मुश्किल है। ऐसे में इस कड़ाके की ठंड में बच्चों से लेकर बड़े तक बिना हिले-ढुले बिस्तर में लेटे-लेटे फोन चलाकर अपना वक्त और सेहत बर्बाद कर रहे हैं। बच्चों में तो काफी एनर्जी होती है लेकिन इस दौर में भी बच्चे फोन पर गेम खेलना ज्यादा पसंद करते हैं, बजाय कि बाहर जाने के.. ऐसे में सर्दियों के मौसम में अगर आप भी अपने बच्चों को वापस से एक्टिव बनाना चाहती हैं। तो आपके लिए ये वाली विंटर पेरेंटिंग टिप्स फॉलों करना एकदम ही बेस्ट हो सकता है। यहां देखें बच्चों को कैसे एक्टिव रहने के लिए मोटिवेट किया जाए।

मजेदार एक्टिविटीज

अगर आप घर के बाहर बच्चों को नहीं भेजना ताहते हैं। तो आप घर के अंदर भी बहुत सारी फन और शानदार फिजिकल एक्टिविटीज कर सकते हैं। जिनमें से एक डांसिंग भी है, आप अपने घर या फिर बच्चे को किसी डांस क्लास में भेज सकते हैं।

एरोबिक्स

डांसिंग के साथ साथ जुंबा या एरोबिक्स भी बच्चों की ग्रोथ के लिए बहुत अच्छे होते हैं। इससे शरीक में ब्लड फ्लो बहुत ही अच्छआ रहता है। ऐसे में आप भी बच्चों को एरोबिक्स सिखाएं, वहीं इससे वे खुश भी रहेंगे और एक्टिव व बिजी भी।

मार्शल आर्ट्स

आप अपने बच्चों को सर्दियों की वेकेसन के वक्त पर मार्शल आर्ट्स की ट्रेनिंग भी दे सकते हैं। शारीरिक और मानसिक विकास दोनों के लिए ये वाली स्किल काम की हो सकती है।

रस्सी कूदना

बच्चों को एक्टिव और एकदम ही तरोंताजा दिखाना है, तो आप उनके लिए रस्सी कूदने का इंतजाम कर सकते हैं। ये एक गजब की एक्टिविटी होती है, जिससे आप बच्चे को एक्टिव रख सकते हैं।

घर के काम

बच्चों को कुछ न कुछ घर का काम करना आना ही चाहिए। जरूर ही ये वाली टिप्स हर पेरेंट को फॉलों करनी चाहिए।

Avni Bagrola
अवनी बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और आधुनिक जीवनशैली से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें युवा और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article