लाइफस्टाइल

Republic Day Rangoli Design: गणतंत्र दिवस के मौके पर आज इस तरह बनाएं खास रंगोली डिजाइंस, सजाएं अपना स्कूल, कॉलेज और ऑफिस

Republic Day Special Rangoli: भारत में गणतंत्र दिवस बड़े ही धूमधाम से सेलिब्रेट किया जाता है। आप भी आज गणतंत्र दिवस के मौके पर अपने घर, आंगन, मेन डोर, ऑफिस या स्कूल की सजावट करना चाहते हैं तो रंगोली के ये कुछ खूबसूरत डिजाइन आपको जरूर ट्राई करना चाहिए।

Image

parakram diwas and republic day rangoli design

Republic Day Special Rangoli Design: भारत में आज गणतंत्र दिवस (Republic Day) बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। 26 जनवरी के दिन ही भारत का संविधान लागू किया गया था। भारत के इतिहास में ये दिन एक खास अहमियत रखता है। स्कूल, कॉलेज और दफ्तरों की छुट्टी रहने के बाद भी लोग काफी उत्साह के साथ गणतंत्र दिवस (Republic Day 2024) का जश्न मनाते हैं। इस मौके पर लोग अलग-अलग थीम पर रंगोली भी बनाते हैं। अगर आप भी इस अवसर पर रंगोली (Republic Day Special Rangoli Design) बनाना चाहते हैं और कोई आसान डिजाइन की तलाश कर रहे हैं, तो गणतंत्र दिवस की रंगोली के लिए बेहतरीन कुछ आइडियाज के बारे में आज हम आपको बताएंगे।

गणतंत्र दिवस रंगोली डिजाइन आइडियाज (Republic Day Rangoli Design Ideas)-

1) नेता जी की तस्वीर

नेता जी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के मौके पर आप उनकी तस्वीर वाली रंगोली बना सकते हैं। ऐसा रंगोली ट्रेंड में होती है और देखने में भी काफी ज्यादा अट्रैक्टिव लगती है।
Netaji Subhash Chandra Bose Jayanti Rangoli

Netaji Subhash Chandra Bose Jayanti Rangoli

2) नेता जी को नमन

सुभाष चंद्र बोस की जयंती पराक्रम दिवस के तौर पर मनाने की एक खास वजह ये भी है कि बोस का संपूर्ण जीवन हर युवा और भारतीय के लिए आदर्श है। ऐसे में आप उन्हें नमन करती हुई रंगोली बना सकते हैं।
unique parakram diwas rangoli ideas

unique parakram diwas rangoli ideas

3) आटे से रंगोली

अगर आपके पास रंगोली के रंग नहीं हैं तो आप आटे में हल्दी और कुछ फूलों के साथ नेताजी को सलान देती रंगोली बना सकते हैं। इस रंगोली में राष्ट्र ध्वज को जोड़ना और भी ज्यादा शानदार नजर आता है।
23 january parakram diwas easy rangoli

23 january parakram diwas easy rangoli

4) मोर डिजाइन

बात की जाए मोर डिजाइन वाली रंगोली की तो लगभग हर त्योहार पर मोर वाली रंगोली का चलन है। अगर आप गणतंत्र दिवस पर भी मोर डिजाइन की रंगोली बनाना चाहते हैं, तो राष्ट्रीय ध्वज के रंगों की मदद से शानदार मोर डिजाइन की रंगोली बना सकते हैं।
Republic Day Rangoli 2024

Republic Day Rangoli 2024

5) राष्ट्रीय ध्वज डिजाइन

अगर आप गणतंत्र दिवस के लिए सुंदर और सरल रंगोली बनाना चाहते हैं, तो इसके लिए राष्ट्रीय ध्वज एक बढ़िया विकल्प है। आप साधारण राष्ट्रीय ध्वज से लेकर अलग-अलग डिजाइन के साथ राष्ट्रीय ध्वज बना सकते हैं। यह डिजाइन न सिर्फ गणतंत्र दिवस के लिए परफेक्ट रहेगी, बल्कि बनाने में बेहद आसान और दिखने में बेहद यूनीक भी रहेगी।
26 january rangoli ideas

26 january rangoli ideas

6) फ्लोरल रंगोली

फ्लोरल रंगोली भी बीते कई समय से लगातार ट्रेंड में है। आप हर पर्व के मुताबिक फ्लोरल रंगोली बना सकते हैं। अगर आप गणतंत्र दिवस के मौके पर रंगोली बनाना चाह रहे हैं, तो इसके लिए भी फ्लोरल डिजाइन का चुनाव कर सकते हैं। राष्ट्रीय ध्वज के रंग के इस्तेमाल से आप बढ़िया और बेहतरीन फ्लोरल रंगोली बना सकते हैं।
best rangoli design for republic day

best rangoli design for republic day

7) अनाज की रंगोली

अगर आप गणतंत्र दिवस के लिए रंगोली बनाना चाहते हैं और आपके पास रंगोली के कलर मौजूद नहीं है, तो निराश ना हों। आप घर में मौजूद अनाजों की मदद से भी गणतंत्र दिवस के लिए शानदार रंगोली बना सकते हैं। इसके लिए आपको झंडे के रंग के अनाज जैसे चावल, मसूर और मूंग दाल का इस्तेमाल करना होगा। इन अनाज की मदद से आप गणतंत्र दिवस के लिए बेहतरीन रंगोली तैयार कर सकते हैं।
patriotic rangoli design for school

patriotic rangoli design for school

8) फूल-पत्तों वाली रंगोली

अगर आप रंगों के बिना अलग अंदाज में गणतंत्र दिवस के लिए रंगोली बनाना चाहते हैं, तो इसके लिए फूलों और पत्तियों की मदद ले सकते हैं। आप सफेद और ऑरेंज रंग के फूलों और हरी पत्तियों का इस्तेमाल कर आसान तरीके से खूबसूरत रंगोली बना सकते हैं।
26 january simple rangoli ideas

26 january simple rangoli ideas

TNN Lifestyle Desk
TNN लाइफस्टाइल डेस्क author

अगर आप फैशनिस्टा हैं और फैशन की दुनिया के बेताज बादशाह बनना चाहते हैं या फिर लाइफस्टाइल से जुड़ी कोई भी रोचक खबरों को पढ़ना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहां ना केवल आपको सीजन के फैशन ट्रेंड्स बल्कि घर को सजाने से लेकर हेल्थ टिप्स तक की सभी जानकारियां मिलेगी। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के लाइफस्टाइल सेक्शन से जुड़ें और रोजाना नए नए आइडियाज के साथ अपनी लाइफ को बनाएं मजेदार।

और पढ़ें
End of Article