Panchamrit Recipe for Janmashtami: नंद घर आनंद भयो.. जन्माष्टमी के इस पावन अवसर पर श्री कृष्ण के पसंदीदा माखन-मिश्री से कोई बढ़िया भोग प्रसाद बनाना है। तो फिर पंचामृत एकदम ही बेस्ट है, घर की पूजा में भोग जैसे या फिर कान्हा के अभिषेक के लिए आप पारंपरिक अंदाज में पंचामृत का प्रसाद तैयार कर सकते हैं। जो बेशक ही कृष्ण कन्हैया के साथ साथ आपके घर वालों को भी खूब पसंद आएगा। पंचामृत पांच तत्वों से मिलकर बनता है, जो आपकी सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है। यहां देखें हिंदी में पंचामृत की विधि क्या हैं।
ये भी पढ़ें: जन्माष्टमी के लिए शानदार बधाई संदेश
Panchamrit kaise banaye, Panchamrut ingredients for Janmashtami
सामग्री
- आधा कप दूध
- दो चम्मच दही आधे से थोड़ी बड़ी चम्मच घी
पंचामृत की रेसिपी
जन्माष्टमी के भोग या फिर भगवान श्री कृष्ण के जन्म की इस पावन बेला पर कृष्ण अभिषेक के लिए पंचामृत तैयार करने के लिए ये रेसिपी बढ़िया रहेगी।
- पारंपरिक विधि से पंचामृत बनाने के लिए आपको एक गहरे तले के कटोरे में सबसे पहले दूध ड़ाले, आपको दूध गर्म करके ड़ालने की जरूरत नहीं है।
- फिर उसके बाद दूध के ऊपर दही ड़ालिए।
- दही के बाद आपको शक्कर ड़ालनी होगी।
- फिर उसके बाद आपको कटोरे में थोड़ा सा घी ड़ालना होगा, आपकी अपनी पसंद वाला घी यूज कर सकते हैं।
- घी के बाद शहद ड़ाले और सभी सामग्रियों को बहुत अच्छी तरीके से मिक्स या व्हिस्क कर लें।
