ठंडी और शुष्क हवाओं की वजह से चेहरे की नमी होने लगती है। इससे चेहरे का नूर भी कम हो जाता है। सर्दियों के मौसम में डल और ड्राई स्किन की समस्या से 90 फीसदी लोग परेशान रहते हैं। अगर आप भी इस तरह की समस्या से परेशान हैं तो अब टेंशन लेने की जरूरत नहीं है। ऑरेंज पील फेस मास्क की मदद से आप स्किन प्रॉब्लम्स से छुटकारा पा सकते हैं। संतरे के छिलके में विटामिन सी और एंटीमाइक्रोबियल गुण पाया जाता है जो एक्ने, ऑयली स्किन और रिंकल्स जैसी समस्या से छुटकारा दिलाने में सहायक साबित होता है। ऐसे में यहां जानें ऑरेंज पील फेस पैक बनाने का तरीका और क्या हैं इसके फायदे।
ऑरेज़ पील और कच्चा दूध
इस फेस पैक को तैयार करने के लिए संतरे के छिलके का पाउडर बना लें और उसमें दूध मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें। फिर इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं और 10-15 मिनट बाद इसे धो लें।
फायदे
ऑरेंज पील में एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं जो त्वचा को मॉइश्चराइज़ करने का काम करते हैं। साथ ही स्किन में लचीलापन भी बढ़ने लगता है। हफ्ते में दो बार इस फेस पैक का इस्तेमाल करें।
ऑरेज़ पील और गुलाब जल
एम चम्मच ऑरेंज पील पाउडर में 2 चम्मच गुलाब जल मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें। फिर इसे चेहरे और गर्दन पर लगाएं। 15 से 20 मिनट बाद चेहरे को धो लें।
झुर्रियों से मिलेगा छुटकारा
ऑरेज़ पील और गुलाब जल से बने फेस पैक का इस्तेमाल करने से झुर्रियों की समस्या कम होती है। अगर आपके चेहरे पर फाइन लाइन्स आने लगे हैं तो इस फेस पैक का इस्तेमाल करें।
ऑरेंज पील और योगर्ट
2 चम्मच ऑरेंज पील को दही में मिलाकर चेहरे पर लगाने से डेड स्किन सेल्स रिमूव करने में मदद मिलती है। इसे चेहरे पर 10-15 मिनट तक लगाए रखें और फिर इसे धो लें।
