लाइफस्टाइल

रूखी और डल त्वचा से मिलेगा छुटकारा, बस घर पर बनाएं ऑरेंज पील फेस पैक, जानें बनाने की सही तरीका

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Dec 27, 2024, 02:47 PM IST

संतरे का सेवन सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। लेकिन क्या आपको मालूम है कि संतरे का छिलका स्किन प्रॉब्लम्स दूर करने में बहुत सहायक है। इसके इस्तेमाल से स्किन प्रॉब्लम्स से आसानी से छुटकारा मिल सकता है।

Image

Orange peel face mask

ठंडी और शुष्क हवाओं की वजह से चेहरे की नमी होने लगती है। इससे चेहरे का नूर भी कम हो जाता है। सर्दियों के मौसम में डल और ड्राई स्किन की समस्या से 90 फीसदी लोग परेशान रहते हैं। अगर आप भी इस तरह की समस्या से परेशान हैं तो अब टेंशन लेने की जरूरत नहीं है। ऑरेंज पील फेस मास्क की मदद से आप स्किन प्रॉब्लम्स से छुटकारा पा सकते हैं। संतरे के छिलके में विटामिन सी और एंटीमाइक्रोबियल गुण पाया जाता है जो एक्ने, ऑयली स्किन और रिंकल्स जैसी समस्या से छुटकारा दिलाने में सहायक साबित होता है। ऐसे में यहां जानें ऑरेंज पील फेस पैक बनाने का तरीका और क्या हैं इसके फायदे।

ऑरेज़ पील और कच्चा दूध

इस फेस पैक को तैयार करने के लिए संतरे के छिलके का पाउडर बना लें और उसमें दूध मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें। फिर इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं और 10-15 मिनट बाद इसे धो लें।

फायदे

ऑरेंज पील में एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं जो त्वचा को मॉइश्चराइज़ करने का काम करते हैं। साथ ही स्किन में लचीलापन भी बढ़ने लगता है। हफ्ते में दो बार इस फेस पैक का इस्तेमाल करें।

ऑरेज़ पील और गुलाब जल

एम चम्मच ऑरेंज पील पाउडर में 2 चम्मच गुलाब जल मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें। फिर इसे चेहरे और गर्दन पर लगाएं। 15 से 20 मिनट बाद चेहरे को धो लें।

झुर्रियों से मिलेगा छुटकारा

ऑरेज़ पील और गुलाब जल से बने फेस पैक का इस्तेमाल करने से झुर्रियों की समस्या कम होती है। अगर आपके चेहरे पर फाइन लाइन्स आने लगे हैं तो इस फेस पैक का इस्तेमाल करें।

ऑरेंज पील और योगर्ट

2 चम्मच ऑरेंज पील को दही में मिलाकर चेहरे पर लगाने से डेड स्किन सेल्स रिमूव करने में मदद मिलती है। इसे चेहरे पर 10-15 मिनट तक लगाए रखें और फिर इसे धो लें।

Ritu raj
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article