अब रुई की तरह मुलायम बनेगी रोटियां, बस आटा गूंथते समय मिला ले ये चीज

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Apr 2, 2025, 10:46 PM IST

रोटियां मुलायम और फूली हो तो घर के बूढ़े-बच्चे सभी लोग बड़े शौक से खाते हैं। लेकिन रोटियां तभी मुलायम बनती हैं जब इसे अच्छी तरह से गूंथा गया हो। ऐसे में यहां हम आपको कुछ ऐसे ट्रिक के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप मुलायम रोटियां बना सकते हैं।

रोटी अगर मुलायम हो तो इंसान दो चार रोटी एक्सट्रा भी खा लेता है। क्योंकि मुलायम रोटियां खाने में बहुत स्वादिष्ट होती हैं और ये आसानी से पच भी जाती हैं। लेकिन कई औरतों की ये शिकायक रहती है कि उनकी रोटियां मुलायम नहीं बनती है। अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं तो अब घबराने की जरूरत नहीं है। रोटियां तभी अच्छी बनती है जब आटा अच्छे से गूंथा गया हो। ऐसे में यहां हम आपको कुछ ऐसे ट्रिक के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप रुई से भी ज्यादा सॉफ्ट और मुलायम रोटी बना सकती हैं।

How To Knead Dough For Soft Chapati

मुलायम रोटी के लिए कैसे गूंथें आटा - How To Knead Dough For Soft Chapati

मुलायम रोटियां बनाने के लिए आटा गूंथते समय उसमें थोड़ा नमक और हल्की सी चीनी या पिसी हुई चीनी डालें। सबसे पहले परात में आटा निकालें। अब इसमें एक चुटकी नमक (Salt) और एक चुटकी ही चीनी (Sugar) डालें। इसके बाद पानी डालते हुए आटा गूंथें। आटा गूंथने के बाद उसे सूती कपड़े से ढक्कर रख दें। चीनी और नमक डालकर आटा गूंथने से रोटियां आसानी से पच जाती हैं। अब आधे घंटे बाद जब आप इस आटे से रोटियां बनाएंगे तो रोटियां बेहद मुलायम और फूली हुई बनने लगेंगी।

End of Feed