Maharani Nivritti Kumari Singh: हाल ही में मेवाड़ की महारानी निवृत्ति कुमारी सिंह ने दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद से ही महारानी निवृत्ति चर्चा में हैं। एक बार फिर से उनकी सादगी, संस्कृति और खबूसूरती ने लाखों लोगों को अपना मुरीद बनाया है। बता दें कि राष्ट्रपति से मुलाकात के दौरान महारानी निवृत्ति कुमारी के तीनों बच्चों भी साथ थे।
कौन हैं मेवाड़ की महारानी निवृत्ति कुमारी (Photos: Nivritti Kumari Instagram)
कौन हैं महारानी निवृत्ति कुमारी सिंह
निवृत्ति कुमारी मेवाड़ राजपरिवार की बहू हैं। वह महाराणा प्रताप के वंशज लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ की पत्नी हैं। दोनों की शादी साल 2014 में हुई थी। निवृत्ति कुमारी की पैदाइश ओडिशा के बालांगीर राजघराने की है। वह कनकवर्धन सिंह देव व संगीता सिंह की इकलौती बेटी हैं। निवृत्ति की पढ़ाई लिखाई दिल्ली और यूरोप से हुई है।
निवृत्ति कुमारी ने दिल्ली में कान्वेंट स्कूल में पढ़ने के बाद स्विट्जरलैंड में हॉस्पिटेलिटी, फाइनेंस व रेवन्यू मैनेजमेंट की तालीम ली। यहां से वह लंदन गईं, जहां के होटल ताज में उन्होंने इंटर्नशिप की। साल 2010 में भारत लौट होटल ताज में बतौर सलाहकार काम किया।
कैसे बनीं मेवाड़ की महारानी
मेवाड़ के लक्ष्यराज सिंह से निवृत्ति कुमारी सिंह की पहली मुलाकात राजधानी दिल्ली में हुई। दोनों किसी निजी कार्यक्रम में पहली बार मिले और एक दूसरे पर दिल हार बैठे। होटल मैनेजमेंट के चक्कर में भी दोनों की कुछ मुलाकातें हुईं। ये मुलाकात समय प्यार में बदली और फिर साल 2024 में दोनों ने ब्याह रचा लिया।
शादी के बाद निवृत्ति मेवाड़ की महारानी बन गईं। इस शाही कपल की तीन संतान हैं। तीनों के नाम बेहद प्यारे हैं। तीनों नाम से भारतीय संस्कृति और मेवाड़ की परंपरा साफ झलकती है। बड़ी बेटी का नाम मोहलक्षिका कुमारी, छोटी बेटी का नाम प्राणेश्वरी कुमारी तो वहीं बेटे का नाम हरिताज सिंह मेवाड़ है।
बेहद सादगी पसंद हैं मेवाड़ की महारानी
निवृत्ति कुमारी अपनी सादगी से हर किसी का दिल जीत लेती हैं। हजारों करोड़ की संपत्ति की मालकिन होने के बावजूद वह अकसर शिफॉन या बंधनी साड़ी में ही नजर आती हैं। साड़ी का पल्लू हमेशा सिर पर रहता है। प्रधानमंत्री से मिलना हो या फिर राष्ट्रपति से, महारानी निवृत्ति का अंदाज सादगी भरा ही होता है।
क्या करती हैं महारानी निवृत्ति कुमारी
महारानी निवृत्ति मेवाड़ राजपरिवार द्वारा चलाए जा रहे तमाम चैरिटेबल ट्र्स्ट की जिम्मेदारी संभालती हैं। इसके साथ ही वह पति लक्ष्य राज सिंह मेवाड़ के होटल बिनेस में भी सहयोग देती हैं। बावजूद इसके वह एक आम मां की तरह अपने बच्चों की परवरिश कर रही हैं। उनके संस्कार बच्चों के पहनावे में भी साफ झलकते हैं।
