Nita Ambani For MM Diwali Party: बहुरानी के हीरों के आगे भारी पड़ा नीता अंबानी का पन्ना, साड़ी में ऐसे लूट ली लाइमलाइट

Nita Ambani For MM Diwali Party (नीता अंबानी की साड़ी का लेटेस्ट डिजाइन): मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी के लिए नीता अंबानी ने बहुत ही सुंदर सा साड़ी वाला लुक फ्लॉन्ट किया था। चमकीली साड़ी में बेशक ही नीता जी ने बहुरानी को कांटे की टक्कर दी। देखें नीता अंबानी का लेटेस्ट साड़ी ब्लाउज डिजाइन लुक।

Nita Ambani For MM Diwali Party (नीता अंबानी की साड़ी का लेटेस्ट डिजाइन): दिवाली वाले इस खास सीजन में फैंस अपने फेवरेट सेलेब्स के पार्टी लुक्स का बेसब्री से इंतजार करते हैं। ऐसे में हाल ही में डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी हुई, जिसके लिए कई सारे बड़े बड़े सेलेब्स पहुंचे थे। खास पार्टी के लिए खुद नीता अंबानी और उनकी बहुएं भी पहुंची थी, जिन्होने पार्टी के लिए खास साड़ी तो ट्रेडिशनल इंडियन आउटफिट्स पहनी थी। हालांकि बहुओं से ज्यादा नीता अंबानी की साड़ी और गहनों की चर्चा हो रही है। मनीष मल्होत्रा की कस्टम साड़ी में मिसेज अंबानी बेहद हसीन लग रही थीं। देखें उनके लुक से जुड़ी सारी डिटेल्स, नीता अंबानी लेटेस्ट साड़ी डिजाइन फोटो।

Nita Ambani At Manish Malhotra Diwali Bash

अंबानी लेडीज का दिवाली पार्टी लुक

मनीष मल्होत्रा की खास रॉयल दिवाली पार्टी के लिए नीता अंबानी ने अपनी लाडली छोटी बहू राधिका मर्चेंट के साथ हाथ पकड़कर ग्रैंड एंट्री मारी थी। दोनों ही सास बहू अक्सर अपने लुक्स से नेटिजन्स का दिल जीत लेती हैं। और इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ, नीता अंबानी के साथ उनकी बहुरानी राधिका भी साड़ी में ट्विनिंग कर रही थीं, और दोनों ही सुंदर लग रही थीं।

हालांकि नेटिजन्स को बहुरानी से ज्यादा सास नीता अंबानी का सीक्वेन साड़ी वाला लुक भा गया। साड़ी से लेकर नीता अंबानी की ज्वेलरी, पर्स हर चीज की जमकर चर्चा हो रही है। देखें नीता अंबानी की साड़ी की खास डिटेल्स, जो आप भी इस दिवाली पर ट्राई कर सकते हैं।

End of Feed