लाइफस्टाइल

सितारों से लदी साड़ी में यूं चमकी नीता अंबानी, ईशा-दीपिका से है खास कनेक्शन, लुक ऐसा की देखते रह जाएंगे

नीता अंबानी ने हाल ही में एक अवॉर्ड फंक्शन के लिए खास साड़ी वाला लुक फ्लॉन्ट किया था। सितारों से लदी हुई इस साड़ी की खूब तारीफ हो रही है, हालांकि बताया जा रहा है कि, ये उनकी बेटी की साड़ी है। जिसका दीपिका से भी खास कनेक्शन मिला है। देखें नीता अंबानी के इस लुक से जुड़ी सारी डिटेल्स -

Image

Nita and Isha Ambani Along with Deepika in Sabyasachi saree

नीता अंबानी और उनकी साड़ियों का खूबसूरत तो बेशकीमती कलेक्शन अक्सर ही चर्चा का विषय रहता है। नीता अंबानी के पास देश की सबसे अनोखी तो कीमती साड़ियां हैं। जिन्हें वे हर ओकेजन पर खास स्टाइलिंग के साथ फ्लॉन्ट करती हैं। न केवल नीता अंबानी बल्कि उनकी बहुएं श्लोका और राधिका तो लाडली बिटिया ईशा के पास भी बेहतरीन लुक वाली डिजाइनर साड़ियां हैं। अक्सर ही सारी अंबानी लेडीज अपनी साड़ियां एक दूसरे के साथ शेयर करके पहनती हैं। हाल ही में नीता जी ने सब्यासाची मुखर्जी के 2024 हेरिटेज कलेक्शन से निकालकर एक खास साड़ी पहनी थी। जिसका कनेक्शन ईशा अंबानी से भी निकाला जा रहा है।

एक अवॉर्ड फंक्शन के लिए नीता जी ने ये सब्यासाची द्वारा डिजाइन की हुई सीक्वेन साड़ी पहनी थी। इस साड़ी का नाम आकाशतारा साड़ी है, जिसकी कीमत लाखों में बताई जा रही है। नीता अंबानी बेशक ही इस साड़ी में बेहद हसीन नजर आ रही थीं। शैम्पेन गोल्ड सीक्वेन साड़ी को उन्होने उल्टा क्लासिक ओपन पल्ला स्टाइल में ड्रेप किया हुआ था। सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीरों और वीडियोज में आप देख सकते हैं कि, इस पुरानी साड़ी में भी नीता अंबानी का लुक कितना फ्रेश और ग्लैमरस लग रहा है।

हैवी सीक्वेन वर्क आकाशतारा साड़ी को नीता अंबानी ने स्कूप नेक गोल्डन कलर के कट स्लीव्स साटन ब्लाउज के साथ पेयर अप किया था। इस ब्लाउज और साड़ी का लुक एक साथ काफी एलीगेंट लग रहा है। लाल बिंदी, खुले बालों के साथ नीता अंबानी ने साड़ी को येलो डायमंड निजामी ईयररिंग्स के साथ पहना था। जो उन्होने उनके बेटे अनंत की शादी में भी पहनी थी। पोर्ट्रेट कट डायमंड वाली ईयररिंग्स के साथ उंगलियों में उन्होने पीयर शेप वाली डायमंड की अंगूठी पहनी हुई थी। 101.41 कैरेट के स्टोन वाली इस अंगूठी की कीमत भी चौका देने वाली है।

ईशा अंबानी की सीक्वेन साड़ी

Isha Ambani in Sabyasachi saree

Isha Ambani in Sabyasachi saree

नीता अंबानी जैसी ये सेम साड़ी इससे पहले उनकी बेटी ईशा अंबानी ने भी एक शादी के लिए पहनी थी। ईशा की साड़ी भी डिजाइनर सब्यासाची ने ही बनाई थी, शैम्पेन गोल्ड सीक्वेन साड़ी बेशक ही दोनों पर अपने अपने अंदाज में सुंदर लगी। ईशा ने हालांकि इस साड़ी को अलग डिजाइन वाले ब्लाउज के साथ पहना था।

दीपिका की साड़ी भी लगी सेम

Deepika Padukone in Sabyasachi saree

Deepika Padukone in Sabyasachi saree

ईशा और नीता अंबानी के साथ साथ बॉलीवुड की दीवा दीपिका पादुकोण भी सब्यासाची की सीक्वेन साड़ी में स्पॉट हुई हैं। बाफ्ता अवॉर्ड्स के लिए पहुंची दीपिका का ये लुक काफी वायरल हुआ है। इसी सीक्वेन साड़ी वाले लुक में पहली बार उनका बेबी बंप नजर आया था। दीपिका पर भी ये साड़ी काफी सूट कर रही थी, उन्होने इसे ब्रॉड गोल गले और बैकलेस ब्लाउज के साथ पहना था। मैसी बन और सिंपल ईयररिंग्स वाला लुक काफी अच्छा लगा।

Avni Bagrola
अवनी बागरोला author

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और आधुनिक... और देखें

End of Article