New Year Cake Designs 2023: नए साल की शुरुआत लोग एक-दूसरे को शुभकामना देकर करते हैं। लोग नए साल का जश्न मनाते हैं और अपने घर पर पार्टी आयोजित करते हैं। इस पार्टी में गीत संगीत के कार्यक्रम होते हैं और खाना पीना होता है। न्यू ईयर पार्टी में केक बनाने का चलन है। लोग घर पर नए साल का केक बनाते हैं। अगर आप भी न्यू ईयर के लिए केक डिजाइन देख रहे हैं तो हम आपको न्यू ईयर केक डिजाइन (Happy New Year Cake Design) बता रहे हैं।
चॉकलेट केक के साथ नए साल के जश्न को बेहतरीन बनाया जा सकता है। खासतौर पर बच्चों और टीनएजर्स को तो चॉकलेट केक काफी पसंद आता है। इसके अलावा आप फ्रूट केक भी घर पर तैयार कर सकते हैं। पश्चिमी देशों में कप केक का कल्चर है और आजकल भारत में भी कप केक न्यू ईयर पर बनाए जाते हैं। नीचे हमने कुछ केक के डिजाइन बताए हैं जिन्हें आप अपने घर पर न्यू ईयर पार्टी के लिए तैयार कर सकते हैं।
Happy New Year Cake Designs
बता दें कि आजकल बर्थडे पार्टियों के अलावा शादी, इंगेजमेंट, न्यू ईयर, न्यू ओपनिंग और भी अन्य खास अवसरों पर केक काटा जाता है। अब केक इतने फ्लेवर्स में आने लगे हैं उन्हें खाने का मन करता है। सामान्य तौर पर एगलैस केक और फ्रूट केक की मांग सबसे ज्यादा की जाती है। आप घर पर हर तरह का केक बना सकते हैं। नीचे दिए वीडियोज से आप घर पर न्यू ईयर केक (New Year cake at home) बनाने का तरीका देख सकते हैं।
