लाइफस्टाइल

Subhash Chandra Bose Motivational Quotes: सुभाष चंद्र बोस जयंती आज, पराक्रम दिवस 2025 पर अपनों को भेजें नेताजी के ये प्रेरक विचार, कोट्स हिंदी में

Subhash Chandra Bose Motivational Quotes in Hindi: आज नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती (Subhash Chandra Bose Jayanti 2025) है। भारत सरकार इस खास दिन को पराक्रम दिवस (Parakram Diwas) के तौर पर मनाती है। नेताजी ने ही अंग्रेजी हुकूमत से लोहा लेने के लिए आजाद हिंद फौज का गठन किया था। आज भी उनका जीवन करोड़ों युवाओं को प्रेरित करने का काम कर रहा है।

Image

Netaji Subhash Chandra Bose Jayanti 2025,Subhash Chandra Bose Motivatianal Quotes

Subhash Chandra Bose Jayanti Quotes in Hindi: आज पूरा देश गर्व के साथ सुभाष चंद्र बोस की 128वीं जयंती मना रहा है। भारत की आजादी के महान सेनानायकों में शुमार सुभाष चंद्र बोस की जयंती को हिंदुस्तान पराक्रम दिवस के तौर मनाता है। तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा जैसे नारे से हर हिंदुस्तानी के अंदर स्वाधीनता की ज्वाला जलाने वाले सुभाष चंद्र बोस से ब्रिटिश हुकूमत भी कांपती थी। नेताजी सुभाष चंद्र बोस के विचारों और नारों ने क्रांति की एक नई अलख जगा डाली थी। सुभाष चंद्र बोस के बारे में एक लाइन में कहा जाए तो वही वीरता और देशभक्ति की मिसाल थे। उनका जीवन और उनके विचार आज भी प्रासंगिक हैं। नेताजी के विचार हमें आज भी प्रेरित करने का सफल प्रयास करते हैं। तो पराक्रम दिवस मतलब कि सुभाष चंद्र बोस जयंती पर पढ़ें नेताजी के कुछ अनमोल विचार:

Netaji Subhash Chandra Bose Motivatianal Quotes

1. सफलता की नींव हमेशा असफलता से ही होकर गुजरती है।

2. अगर आपको किसी के सामने कुछ समय के लिए झुकना भी पड़े तो वीरों की तरह झुकना।

6

सुभाष चंद्र बोस जयंती 2025 कोट्स

3. शाश्वत नियम याद रखें- अगर आप कुछ पाना चाहते हैं, तो आपको कुछ देना होगा।

4. हमारा सफर कितना ही भयानक, कष्टदायी और बदतर हो, लेकिन हमें आगे बढ़ते रहना ही है।

5. सफलता का दिन दूर हो सकता हैं, लेकिन उसका आना अनिवार्य ही है।

Subhash Chandra Bose Quotes in Hindi

4

सुभाष चंदर बोस के कोट्स

6. आशा की कोई न कोई किरण होती है, जो हमें कभी जीवन से भटकने नहीं देती।

7. एक व्यक्ति किसी विचार के लिए मर सकता है, लेकिन वह विचार उसकी मृत्यु के बाद हजारों लोगों के जीवन में अवतरित होगा।

8. जिसके अंदर ‘सनक’ नहीं होती, वह कभी महान नहीं बन सकता।

9. अगर जीवन में संघर्ष न रहे, किसी भी भय का सामना न करना पड़े, तो जीवन का आधा स्वाद ही समाप्त हो जाता है।

Subhash Chandra Bose Inspirational thoughts

10. समय से पूर्व की परिपक्वता अच्छी नहीं होती, चाहे वह किसी वृक्ष की हो या व्यक्ति की और उसकी हानि आगे चल कर भुगतनी ही होती है।

11. मैंने जीवन में कभी भी खुशामद नहीं की है। दूसरों को अच्छी लगने वाली बातें करना मुझे नहीं आता।

12. उच्च विचारों से कमजोरियां दूर होती हैं। हमें हमेशा उच्च विचार पैदा करते रहना चाहिए।

5

Netaji Subhash Chandra Bose Jayanti Quotes

13. याद रखें की अन्याय और गलत से समझोता करने से बड़ा कोई अपराध नहीं है।

Subhash Chandra Bose Best Motivational Lines

14. सैनिक जो हमेशा अपने देश के प्रति वफादार रहते हैं, जो हमेशा अपने जीवन बलिदान के लिए तैयार होते हैं, वो अजेय हैं।

15. आशा की कोई न कोई किरण होती है, जो हमें कभी जीवन से भटकने नहीं देती।

उम्मीद करते हैं कि सुभाष चंद्र बोस के ये प्रेरक विचार पढ़कर आप अपने जीवन में सकारात्मक परिवर्तन की अनुभूति कर सकेंगे। अगर आपको नेताजी के ये अनमोल विचार पसंद आए हों तो आप इन्हें अपने सोशल मीडिया के माध्यम से शेयर भी कर सकते हैं।

Suneet Singh
सुनीत सिंहauthor

सुनीत सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में डिप्टी न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन में स्पेशल स्टोरीज प्रोजेक्ट का नेतृत्व कर रहे हैं। टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों के अनुभव के साथ, सुनीत उन बहुमुखी पत्रकारों में शामिल हैं जिन्होंने न्यूजरूम और फील्ड—दोनों मोर्चों पर खुद को साबित किया है। माइक, कैमरा और एडिटिंग डेस्क तीनों से उनकी सहज जुगलबंदी ने उन्हें एक संतुलित और विश्वसनीय मीडिया प्रोफेशनल के रूप में स्थापित किया है। पिछले 10 वर्षों से सुनीत लाइफस्टाइल, लिटरेचर, सिनेमा और संस्कृति से जुड़ी गहन व विश्लेषणात्मक स्टोरीज लिखते रहे हैं और अबतक 12,000 से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। उनकी लेखन शैली गहराई, मौलिक दृष्टिकोण और रिसर्च-आधारित प्रस्तुति से पहचानी जाती है। वे विषयों की बारीकियों को पकड़कर उन्हें सरल, प्रभावी और पाठकों से जुड़ने वाली भाषा में ढालने में दक्ष हैं।

और पढ़ें
End of Article