Parsi New Year 2025: आज है नवरोज, इन खास संदेशों से अपनों को दें पारसी नव वर्ष की शुभकामनाएं, यहां देखें बेस्ट विशेज

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Mar 20, 2025, 01:21 PM IST

Navroz 2025 Parsi New Year 2025 Wishes: आज नवरोज मनाया जा रहा है। इसे पारसी नववर्ष के रूप में सेलिब्रेट किया जाता है। इस खास मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुभकामनाएं दी है। ऐसे में अगर आप भी अपने दोस्तों, रिश्तेदारों, करीबियों को पारसी नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं देना चाहते हैं तो ये विशेज, कोट्स, मैसेज, फोटोज शेयर कर सकते हैं।

Navroz 2025 Parsi New Year 2025 Wishes: आज पारसी नववर्ष 'नवरोज' मनाया जा रहा है। यह पारसी समुदाय से ताल्लुक रखने वाले लोगों के लिए महत्वपूर्ण त्योहार है। इस खास मौके पर पारसी लोग अपने करीबियों से मिलकर उन्हें तोहफे देते हैं। इसके साथ ही इस खास मौके पर सभी के घरों में खास पारंपरिक व्यंजन बनाए जाते हैं। इस दिन, पारसी समुदाय के लोग अपने घरों को साफ करते हैं, नए कपड़े पहनते हैं और अपने देवी देवताओं की पूजा करते हैं। इस खास मौके पर देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि ‘‘नवरोज मुबारक! मैं कामना करता हूं कि यह विशेष दिन सभी के लिए सुख, समृद्धि और अच्छा स्वास्थ्य लेकर आए। आने वाला वर्ष सफलता और प्रगति का प्रतीक हो और सद्भाव के बंधन मजबूत हों। एक खुशहाल और संतोषप्रद वर्ष की शुभकामनाएं।” इस खास मौके पर अगर आप भी अपनों को पारसी नववर्ष की शुभकामनाएं देना चाहते हैं तो ये विशेज, कोट्स, मैसेज, फोटोज शेयर कर सकते हैं।

Parsi New Year 2025 Wishes

Parsi New Year 2025 Wishes messages Quotes

1. नव-वर्ष की पावन बेला में

है यही शुभ संदेश, हर दिन आए

आपके जीवन में, लेकर खुशियां विशेष

End of Feed