लाइफस्टाइल

नवरात्रि पर घर की 'देवी' को करें प्रसन्न, पत्नी को खास अंदाज में दें बधाई, देखें नवरात्रि की शुभकामनाएं पत्नी के लिए

आज नवरात्रि पर पत्नी को खुश करने का सबसे अच्छा तरीका है कि आफ उन्हें खास अंदाज में शारदीय नवरात्रि की शुभकामनाएं दें। अगर आप अपने घर की लक्ष्मी को प्रसन्न करने का मन बना रहे हैं तो यह आर्टिकल आपके काफी काम आएगा।

Image

नवरात्रि की शुभकामनाएं पत्नी के लिए

आज से नवरात्रि का पावन पर्व शुरू हो चुका है। नौ दिनों तक चलने वाले इस महापर्व के पहले दिन मां शैलपुत्री की आराधना की जाती है। गली मोहल्लों में भव्य दुर्गा पंडाल सज चुके हैं। सुबह से ही लोगों में इस उत्सव को लेकर उत्साह साफ नजर आ रहा है। घर-घर से धूप की खुशबू और शंख की आवाज माहौल को और भी खुशनुमा बना रही है। नारी शक्ति के प्रतीक नवरात्रि के इस पावन पर्व पर घर की लक्ष्मी मानी जाने वाली धर्मपत्नी को स्पेशल फील कराना तो बनता है। अगर आप भी ऐसा ही कुछ सोच रहे हैं तो हम आपकी मदद कर रहे हैं। आप अपनी पत्नी को नवरात्रि की खास शुभकामनाएं भेज उनका दिल जीत सकते हैं। यहां देखिए नवरात्रि की शुभकामनाएं पत्नी के लिए:

1. मेरी जिंदगी की सबसे बड़ी शक्ति मेरी पत्नी है, और इस नवरात्रि मां दुर्गा से दुआ है कि वे तुम्हें खुशियों और सेहत का वरदान दें।

नवरात्रि की शुभकामनाएं जान

2. तुम मेरी अर्धांगिनी ही नहीं, बल्कि मेरी सबसे बड़ी प्रेरणा हो। मां दुर्गा तुम्हारे हर कदम को सफलता से भर दें।

नवरात्रि की ढेर सारी बधाई

3. नवरात्रि की इस पावन बेला पर मां अम्बे से यही प्रार्थना है कि मेरी जिंदगी की रोशनी हमेशा तुम्हारे चेहरे की मुस्कान से बनी रहे।

नवरात्रि की शुभकामनाएं

4. मां दुर्गा की तरह तुम भी शक्ति और प्रेम का संगम हो। इस नवरात्रि तुम्हें ढेरों शुभकामनाएं, मेरी जीवनसंगिनी।

5. तुम्हारे बिना मेरी दुनिया अधूरी है। मां दुर्गा से प्रार्थना है कि तुम्हारे जीवन में कभी दुःख न आए।

नवरात्रि की मंगलकामनाएं

6. तुम मेरी जिंदगी की वो दुआ हो जो हर नवरात्रि पर मां दुर्गा ने पूरी की है। नवरात्रि का हर दिन तुम्हें नई ऊर्जा और जीवन में नई खुशी लेकर आए।

शारदीय नवराचत्रि की हार्दिक शुभकामनाएं

7. तुम्हारे संग हर त्योहार खास बन जाता है। इस नवरात्रि मां दुर्गा हमारी जिंदगी में अनंत सुख बरसाएं।

हैप्पी नवरात्रि डियर

8. मां दुर्गा से यही दुआ है कि तुम्हारे चेहरे की मुस्कान हमेशा चांदनी की तरह दमकती रहे। तुम्हारे साथ बिताया हर पल मेरे लिए नवरात्रि के उत्सव जैसा है।

शुभ नवरात्रि मेरी जीवन संगिनी

9. इस नवरात्रि मां दुर्गा तुम्हें वही शक्ति दें, जैसी उन्होंने असुरों पर विजय पाने के लिए पाई थी।

नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं डियर

10. तुम मेरे जीवन की सबसे बड़ी नेमत हो। मां दुर्गा तुम्हें लंबी उम्र और अपार खुशियां दें।

हैप्पी नवरात्रि जानेमन

शारदीय नवरात्रि के इन शुभकामना संदेशों से आप अपनी पत्नी का दिल जीत सकते हैं। तो देर किस बात की। जाइए और कह दीजिए हैप्पी नवरात्रि डियर।

Suneet Singh
सुनीत सिंहauthor

सुनीत सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में डिप्टी न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन में स्पेशल स्टोरीज प्रोजेक्ट का नेतृत्व कर रहे हैं। टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों के अनुभव के साथ, सुनीत उन बहुमुखी पत्रकारों में शामिल हैं जिन्होंने न्यूजरूम और फील्ड—दोनों मोर्चों पर खुद को साबित किया है। माइक, कैमरा और एडिटिंग डेस्क तीनों से उनकी सहज जुगलबंदी ने उन्हें एक संतुलित और विश्वसनीय मीडिया प्रोफेशनल के रूप में स्थापित किया है। पिछले 10 वर्षों से सुनीत लाइफस्टाइल, लिटरेचर, सिनेमा और संस्कृति से जुड़ी गहन व विश्लेषणात्मक स्टोरीज लिखते रहे हैं और अबतक 12,000 से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। उनकी लेखन शैली गहराई, मौलिक दृष्टिकोण और रिसर्च-आधारित प्रस्तुति से पहचानी जाती है। वे विषयों की बारीकियों को पकड़कर उन्हें सरल, प्रभावी और पाठकों से जुड़ने वाली भाषा में ढालने में दक्ष हैं।

और पढ़ें
End of Article