Navratri Shopping in Delhi Chandni Chowk Sarojini cheap markets in NCR: गणेश चतुर्थी खत्म होते से ही माता की नवरात्रि की धूम चारों ओर मचने लगती है। नौ दिन मैया जी की पूजा कर बहुत लाभ मिलता है, व्रत कथा और पूजन के साथ साथ नवरात्रि में सजने संवरने का भी अलग ही मजा होता है। ऐसे में अगर आप भी अपने और माता रानी के श्रृंगार के लिए बेहतरीन लहंगे से लेकर चुनरियों की शॉपिंग करने का प्लान बना रहे हैं। तो दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद के ये कपड़ा मार्केट आपके लिए परफेक्ट डेस्टिनेशन हो सकते हैं। यहां देखें दिल्ली में नवरात्रि की शॉपिंग सस्ते में कहां से करें, माता की चुनरी के लेटेस्ट डिजाइन कहां मिलेंगे और दिल्ली के बेस्ट कपड़ा मार्केट कौन से हैं।
Navratri shopping cheap clothes market in delhi ncr chandni chowk sarojini nagar mata ki chunri red pink latest designs
Navratri Shopping Markets in Delhi, Noida, Ghaziabad
सदर बाजार
दिल्ली का सदर बाजार तीज त्योहारों की शॉपिंग के लिए बेहतरीन जगह है। नवरात्रि के लिए माता रानी की चुनरी से लेकर लहंगा चोली तक की खरीद करनी है, तो एक बार सदर बाजार का चक्कर जरूर लगा लें। यहां आपको शानदार माता के पोस्टर और डेकोरेशन की चीजें भी मिल जाएंगी।
करोल बाग
नवरात्रि शॉपिंग के लिए दिल्ली का करोल बाग भी अच्छा ऑप्शन हो सकता है। यहां आपको छोटी छोटी कन्याओं को ओढाने के लिए चुनरी और गिफ्ट्स बहुत ही कम कीमत में अच्छी क्वालिटी में मिल जाएंगे।
पहाड़गंज
दिल्ली की भीड़ से भरा पहाड़गंज सस्ते में शॉपिंग करने की इच्छा रखने वालों के लिए बेहतरीन ऑप्शन है। जहां आपको मोल भाव करके कपड़े से लेकर माता की चुनरी, चूड़ियां, श्रृंगार सामग्री की खरीद कर सकते हैं। यहां पर आपको सड़क पर ही तीज त्योहारों के लिए इतने अच्छे अच्छे ऑप्शन्स मिलेंगे कि मन एकदम खुश हो जाएगा।
लाजपत नगर
झुमके, चप्पल, फेस्टिव कपड़ों की सस्ती और अच्छी वैराइटी चाहिए, तो एक बार लाजपत नगर भी घूम ही आइए। लाजपत नगर में आपको गोटा पत्ती से लेकर, कांच के वर्क की बनारसी पैटर्न की शानदार लाल, गुलाबी, नारंगी चुनरियां मिल जाएंगी।
इसी के साथ साथ आप दिल्ली एनसीआर में रह रहे हैं, तो फिर सरोजिनी नगर, चांदनी चौक, तुराब नगर गाजियाबाद, अट्टा मार्केट नोएडा, मोती नगर मार्केट, ज्वाला हरी मार्केट, लक्ष्मी नगर मार्केट आदि की विजिट भी कर सकते हैं।
